{"_id":"68f657f11579fcff7109a9a4","slug":"up-husband-and-wife-quarrel-at-night-morning-body-married-woman-was-found-hanging-in-room-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रात में पति-पत्नी का हुआ झगड़ा, सुबह विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, घर वाले अंदर पहुंचे तो युवक था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रात में पति-पत्नी का हुआ झगड़ा, सुबह विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, घर वाले अंदर पहुंचे तो युवक था गायब
Tue, 21 Oct 2025 12:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 12:11 AM IST
सार
मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता के परिजनों ने पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गिंदौड़ा गांव में रविवार की रात पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। परिजनों के समझाने के बाद दोनों शांत हो गए लेकिन सोमवार की सुबह परिजन जागे तो महिला का शव बरामदे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला।
इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले ही पति भाग गया। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर पति और उसके दो भाइयों के खिलाफ दहेज हत्या में केस कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक वीर पाल की शादी दो साल पहले बकेनिया माफी गांव की रहने वाली रजनी के साथ हुई थी। रजनी को अभी कोई संतान नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर रविवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
परिवार के अन्य लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था लेकिन रात में किसी समय महिला बरामदे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे को फंदा बनाकर लटक गई। सोमवार की सुबह परिजनों ने रजनी का शव फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। रजनी के मायके वाले भी मौके पर आ गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही वीरपाल और उसके भाई दहेज के लिए रजनी को परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को फंदे पर लटका कर मारा गया है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति और उसके दो भाइयों के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।