फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Five people died drinking poisonous liquor in Moradabad, all died different days, police is investigating

UP: मुरादाबाद में पांच दोस्तों की माैत, परिजन बोले- सभी ने एक बैठकर पी थी शराब, अब पुलिस कर रही जांच

Thu, 19 Sep 2024 04:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

मुरादाबाद में पांच दोस्तों की माैत हो गई। परिजनों का दावा है कि सभी ने एक साथ शराब पी थी। सभी लोगों ने अलग-अलग दिन दम तोड़ा। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Five people died drinking poisonous liquor in Moradabad, all died different days, police is investigating
शराब पीने से माैत के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में शराब पीने के बाद ममेरे-फुफेरे भाई समेत पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। इसके बाद तीन के भीतर पांचों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों का दावा है कि पांचों ने शनिवार की रात सिविल लाइंस की आदर्श कॉलोनी में शराब पी थी। शराब जहरीली होने के कारण उनकी हालत बिगड़ी।

विज्ञापन


सबसे पहले रविवार को चंद्रपाल सैनी (50), सोमवार को विक्की (23) और महेश (40) की मौत हो गई। जबकि मंगलवार को सुंदरलाल सैनी और संदीप उर्फ दीपू (34) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जहरीली शराब होने से साफ इनकार किया है। मझोला के प्रीत विहार निवासी चंद्रपाल मीरपुर में कब्रिस्तान के पास चाऊमीन का ठेला लगाता था।
विज्ञापन


मीरपुर निवासी सुंदरलाल सैनी प्लंबर, विक्की संविदा सफाई कर्मी और उसका फुफेरा भाई भोगपुर मिठौनी निवासी दीपू उर्फ संदीप घरों से कूड़ा उठाने का काम करता था। जबकि मूलरूप से अमरोहा के छोटी बेगम सराय निवासी महेश सैनी मीरपुर में रहकर टंकी लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके परिजनों का कहना है कि पांचों अक्सर आदर्श कॉलोनी में एक महिला के घर शराब पीने जाते थे। शनिवार की रात भी पांचों ने शराब पी थी। इस दौरान ठेले पर बिकने वाले मुर्गे के पंजे भी खाए थे। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। परिवार के लोगों का कहना है कि शनिवार देर रात चंद्रपाल की तबीयत खराब हो गई।

उसे उल्टियां होने लगीं। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार देर रात विक्की और महेश की हालत बिगड़ी गई। सोमवार को दोनों ने दम तोड़ दिया।

इसी तरह सोमवार की रात सुंदर लाल और संदीप उर्फ दीपू की तबीयत बिगड़ गई। दोनों ने उल्टियां की। इसके बाद इन दोनों को भी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मीरपुर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मोहल्ले में लगातार मौतें हो रही है।

इसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों के मृतकों के घर जाकर जांच पड़ताल की। जिसमें सामने आया है कि पांचों ने शनिवार की रात आदर्श कॉलोनी में कच्ची शराब पी थी।

शराब और चिकन बेचने वाली महिला और युवक हिरासत में

शनिवार की रात आदर्श कॉलोनी में पांचों लोगों ने जिस महिला से शराब खरीदने के बाद पी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कॉलोनी में ठेले पर चिकन बेचने वाले युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

पुलिस टीमें इस मामले में तह तक जाने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने ठेले के पास पास सैंपल जुटाए हैं। जिसकी जांच कराई की जाएगी।

दहशत में आए आदर्श कॉलोनी में शराब पीने वाले

आदर्श कॉलोनी में शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। जिस महिला से पांचों ने शराब खरीदी थी। उससे कई अन्य लोगों ने भी शराब खरीदी थी। इस घटना के बाद वह लोग भी दहशत में आए गए हैं। जिन्होंने शराब खरीदी थी।

 

नशा बढ़ाने को मिला रहे यूरिया

आदर्श कॉलोनी में शराब बनाने वाले तीन लोग कुछ दिन पहले सिविल लाइंस ने गिरफ्तार किए गए थे। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया था कि अब वह गुड़ की जगह यूरिया मिला रहे हैं। यूरिया मिलने से शराब में नशा अधिक हो जाता है लेकिन इसके सेवन से अंधा होने का खतरा बढ़ जाता है।

अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने बताया कि मिलावटी शराब बनाने के मामले में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान हो गया है। इसके अलावा दोषी पर जुर्माना भी लगाया जाता है।

शराब से मौत होने की सूचना पर पुलिस, आबकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर भेजी गई थी। जांच में अवैध शराब की पुष्टि नहीं हुई है। लगता है कि फूड प्वाॅइजनिंग से पांचों की मौत हुई है। पूछताछ में पता चला कि पांचों शराब पीने के अभ्यस्त रहे हैं। सभी की अलग-अलग तिथियों में मौत हुई है। - अनुज सिंह, डीएम

पांचों मृतकों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। जहरीली शराब पीने से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। पांचों मौत अलग-अलग दिन हुई हैंं। अगर शराब साथ में पीने की बात कही जा रही है तो तबीयत भी साथ खराब होनी चाहिए थी। जांच में सामने आया है कि सभी लोग शराब पीने के आदी थे। परिवार के लोगों द्वारा अलग-अलग दिन इन्हें बीमार होने पर भर्ती कराया गया था। - सतपाल अंतिल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed