फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP elections public meeting of Congress General Secretary Priyanka Gandhi may also be held in her in laws city Moradabad

यूपी चुनाव: ससुराल मुरादाबाद में भी हो सकती है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा

Tue, 19 Oct 2021 09:42 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 19 Oct 2021 09:42 AM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा की छह रैलियां प्रस्तावित हैं। इनमें मेरठ और मुरादाबाद का नाम भी शामिल है। हालांकि इसकी अभी तारीख तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
UP elections public meeting of Congress General Secretary Priyanka Gandhi may also be held in her in laws city Moradabad
जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर प्रस्तावित कार्यक्रम पर अमल हुआ तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की वाराणसी जैसी रैली उनकी ससुराल मुरादाबाद में भी हो सकती है। यूपी विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश में छह रैलियां प्रस्तावित हैं। इसमें मेरठ और मुरादाबाद भी शामिल हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष से वार्ता भी की है।

विज्ञापन


प्रियंका ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नवरात्रों के बीच 10 अक्तूबर को वाराणसी में रैली कर शंखनाद किया था। उन्होंने इस रैली में लखीमपुर खीरी और गोरखपुर प्रकरण के अलावा कृषि कानून के मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं। हालांकि ससुराल नगरी में प्रियंका की इस प्रस्तावित रैली की तारीख तय नहीं हुई है। फिलहाल रैली को लेकर कांग्रेस में रायशुमारी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका की वाराणसी जैसी रैली मुरादाबाद में भी होगी। प्रदेश में ऐसी छह रैलियां प्रस्तावित हैं। मेरठ के बाद मुरादाबाद में रैली होने की संभावना है। अभी कोई तारीख तय नहीं है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष का फोन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed