{"_id":"622866f6863ef015950a1176","slug":"up-election-result-2022-moradabad-sp-leaders-create-furor-in-mandi-samiti-accuses-municipality-taking-ballot-boxes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मंडी समिति में सपाइयों का हंगामा, नगर निगम की गाड़ी में बैलेट पेपर छिपाकर ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मंडी समिति में सपाइयों का हंगामा, नगर निगम की गाड़ी में बैलेट पेपर छिपाकर ले जाने का आरोप
Wed, 09 Mar 2022 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:07 PM IST
सार
मझोला मंडी समिति में बुधवार को सपा नेताओं ने नगर निगम की एक गाड़ी को रोककर बैलेट पेपर ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में सपाइयों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद मंडी समिति में नगर निगम की गाड़ी में बैलेट पेपर छिपाकर ले जाने का आरोप लगाकर सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मझोला मंडी समिति में बुधवार को सपा नेताओं ने नगर निगम की एक गाड़ी को रोककर बैलेट पेपर ले जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अफसरों और नगर निगम की गाड़ियों को रोककर अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बैलेट पेपर चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए सभी गाड़ियों की तलाशी लेने शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार और डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ता शांत हो गए। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे है। मंडी समिति में सपा और बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
विज्ञापन