{"_id":"61ee5f0b28468c0b4973435c","slug":"up-election-2022-bjp-changed-its-candidate-from-thakurdwara-ajay-pratap-new-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा ने ठाकुरद्वारा से बदला प्रत्याशी, अजय प्रताप पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा ने ठाकुरद्वारा से बदला प्रत्याशी, अजय प्रताप पर जताया भरोसा
Mon, 24 Jan 2022 01:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:40 PM IST
सार
भाजपा ने ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बदला है। अजय प्रताप को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा से पिछले दो चुनाव में प्रत्याशी रहे वर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान से उनकी अदावत रही है।
विज्ञापन
अजय प्रताप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने ठाकुरद्वारा से उम्मीदवार बदला है। अजय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले भाजपा जिले की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। अजय को ठाकुरद्वारा से प्रत्याशी बनाए जाने के साथ ही भाजपा के सभी छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन
अजय ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी से टिकट मांगा था। अजय प्रताप भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। भाजपा से पिछले दो चुनाव में प्रत्याशी रहे वर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान से उनकी अदावत रही है। 2017 में भाजपा ने राजपाल सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। राजपाल सिंह सपा के नवाब जान से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन