{"_id":"5f64428d8ebc3e74b340820d","slug":"up-eco-van-collided-with-boring-machine-on-highway-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाईवे पर बोरिंग मशीन से टकराई इको वेन, हादसे में तीन की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाईवे पर बोरिंग मशीन से टकराई इको वेन, हादसे में तीन की मौत, तीन घायल
Fri, 18 Sep 2020 10:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंदौसी में मुरादाबाद हाईवे पर गांव रसूलपुर कैली के पास इको वैन बोरिंग मशीन से टकरा गई। हादसे में इको वैन में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जनपद बदायूं, पीलीभीत, बरेली निवासी पांच लोग पानीपत में कंबल फैक्ट्री में काम करते थे। सभी लोग इको वैन किराए पर लेकर अपने घर वापस आ रहे थे। इको वैन को पानीपत निवासी प्रवीण कुमार चला रहा था।
मुरादाबाद हाईवे पर गांव रसूलपुर कैली में सड़क किनारे समरसेबिल बोरिंग मशीन खड़ी थी। चालक को नींद की झपकी आने पर सुबह करीब चार बजे इको वैन बोरिंग मशीन में पीछे से घुस गई। हादसे में ईको वैन चालक और पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलों को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने धनीराम (45) निवासी गांव गुरनपुर थाना आंवला जिला बरेली, धीरेंद्र सिंह (25) निवासी गांव रुखड़ा खोला थाना मूसाझाग जिला बदायूं, ईको वैन चालक प्रवीण (35) निवासी मानक शहर पानीपत को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल प्रदीप कुमार (17) निवासी घिपोना थाना गजरौला कला जिला पीलीभीत, राजेश कुमार (30) निवासी गोदी नगला थाना उघैती जिला बदायूं, उसका चचेरा भाई राजू (32) को उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की तैयारी कर दी है। परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है।