फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Defence Minister and Chief Minister to visit Moradabad; inauguration of the War Memorial

UP: मुरादाबाद आएंगे सीएम योगी और राजनाथ सिंह, वार मेमोरियल की तैयारियां परखने पहुंचे मेजर जनरल

Thu, 25 Jun 2026 05:47 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 25 Jun 2026 05:47 PM IST
सार

मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय के प्रस्तावित लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने सेना के उत्तर भारत मुख्यालय से मेजर जनरल आईएस गिल पहुंचे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। निगम प्रशासन के अनुसार, संग्रहालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों अगले सप्ताह कराए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
UP: Defence Minister and Chief Minister to visit Moradabad; inauguration of the War Memorial
परमवीर चक्र विजेताओं की प्रतिमाएं - फोटो : निगम

विस्तार

मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सेना के उत्तर भारत मुख्यालय से मेजर जनरल आईएस गिल मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने नगर निगम द्वारा विकसित किए गए संग्रहालय के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


मुरादाबाद पहुंचने पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने सर्किट हाउस में मेजर जनरल गिल का स्वागत किया। नगर आयुक्त ने उन्हें संग्रहालय की अहम जानकारियां, उसमें लगाई गई प्रदर्शनी, राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव को सहेजने में उसकी भूमिका तथा प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि यह संग्रहालय देश की सैन्य परंपराओं, वीरता, शौर्य और बलिदान को आमजन, खासकर युवाओं तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। संग्रहालय में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के गौरवशाली इतिहास, सैन्य उपकरणों, युद्ध से जुड़ी जानकारियों और राष्ट्ररक्षा के विभिन्न पहलुओं को आधुनिक व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर जनरल आईएस गिल ने संग्रहालय से जुड़ी प्रस्तुत जानकारी का अवलोकन किया और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जरूरी बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। निगम प्रशासन का कहना है कि वार मेमोरियल का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों किया जाना प्रस्तावित है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह इसका लोकार्पण हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed