फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Commissioner Anjaneya Singh will join Moradabad on 27th, Center extended his deputation by one year

UP: कमिश्नर आन्जनेय सिंह की 27 को फिर मुरादाबाद ज्वाइन करने की संभावना, केंद्र ने प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ाई

Tue, 26 Aug 2025 01:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 01:04 PM IST
सार

आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह का केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया है। यह उनकी सातवीं बार बढ़ाई गई प्रतिनियुक्ति है। आन्जनेय 2015 से यूपी में सेवाएं दे रहे हैं। मार्च 2021 में वह मुरादाबाद मंडलायुक्त बने। मंडलायुक्त का प्रभार फिलहाल डीएम मुरादाबाद के पास है।

विज्ञापन
UP: Commissioner Anjaneya Singh will join Moradabad on 27th, Center extended his deputation by one year
आन्जनेय कुमार सिंह - फोटो : विभाग

विस्तार

केंद्र सरकार ने वर्ष 2005 बैच के सिक्किम काडर के आईएएस अधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का यूपी में प्रतिनियुक्ति कार्यकाल एक साल के लिए फिर बढ़ा दिया है।अब वह अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश में तैनात रहेंगे। प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बढ़ने से पहले आन्जनेय कुमार सिंह मुरादाबाद के मंडलायुक्त पद पर तैनात थे। माना जा रहा है वह वही काम फिर संभालेंगे।

विज्ञापन


आन्जनेय 2015 में सिक्किम कैडर से यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। ये सातवीं बार है, जब आन्जनेय कुमार सिंह का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल केंद्र सरकार ने बढ़ाया है। यूपी में तैनाती के दौरान वे बुलंदशहर, फतेहपुर और रामपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें मार्च, 2021 में मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त बना दिया गया था।
विज्ञापन


आन्जनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। जिसके बाद वह 60 दिन की छुट्टी पर चले गए थे। छुट्टी पर जाने के बाद मुरादाबाद के मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार मुरादाबाद के डीएम को सौंप दिया गया था। आन्जनेय कुमार सिंह रामपुर में अपने कार्यकाल के दौरान विशेष रूप से चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की थी। इस दौरान आजम खां द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। रामपुर में जिलाधिकारी रहते हुए उनके कार्यकाल में आजम खां के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए।

बिजनौर-संभल में पर्यटन विकसित करना प्राथमिकता : आन्जनेय
केंद्र सरकार से एक साल के लिए प्रतिनियुक्ति बढ़ने पर आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह बुधवार को कमिश्नर के पद पर दोबारा ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजनौर और संभल में पर्यटन के क्षेत्र को विकसित करना प्राथमिकता में हैं। सोमवार शाम प्रतिनियुक्ति बढ़ने के बाद मुरादाबाद में दूसरे कार्यकाल के लिए उन्होंने कहा कि बिजनौर और संभल दोनों ही पुरातत्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अभी कार्य किया जा रहा है। इसे विकसित किया जाएगा, ताकि ऐतिहासिक और पुरातत्विक महत्व बना रहे। आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वन ट्रिलियन इकोनाॅमी का लक्ष्य दिया है। इसमें कृषि का कितना बढ़ा योगदान है, इसको लेकर मुरादाबाद मंडल में सर्वे करवाया था।

इसमें खेती को व्यवसाय के तौर पर रखा गया है। यह पूरे प्रदेश के किसानों की बेहतरी के लिए आवश्यक है। इसके अलावा छोटे उद्योगाें को एक्सपोर्ट से जोड़ना है। इसके लिए भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव और बिजनौर में कुनाल रस्तोगी के साथ पूरी टीम काम कर रही है। आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि सिर्फ नदियां ही नहीं, बल्कि सभी जलस्रोतों का पुनरुद्धार करना भी योजना में शामिल है, क्योंकि यह कृषि के लिहाज से अनिवार्य अंग है।

शहरों को किया जाएगा व्यवस्थित
आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि शहरों को व्यवस्थित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुरादाबाद में काफी हद तक इस दिशा में कार्य किया जा रहा है, लेकिन अन्य शहरों में कार्य शुरू होना बाकी है। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज और सीवर को अलग करना चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसे पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।

रोजगार के लिए कियोस्क बनाने की शुरुआत की थी। एमडीए को इसका जिम्मा दिया था। नई टॉउनशिप भी लेकर आनी है। झुग्गी आदि अवैध बस्तियों के वाशिंदों के लिए फ्लैट बनाकर उनको शिफ्ट करने की योजना शामिल है। कमिश्नरी के आईसीसीसी में डीएम और एसएसपी का कार्यालय शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। 

कृषि-रोजगार आदि योजनाओं पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले तीन वर्ष से हम काम कर रहे हैं। ऐसी कई चीजें हैं, जिसकी अभी रूपरेखा बनाई थी। अब उसका क्रियान्वयन करना है। इसके अलावा जन समस्याओं के निस्तारण पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा। सभी जिलाधिकारियों को एक मंच पर लाकर बेहतर व्यवस्था बनाने पर कार्य किया जाएगा।  - आन्जनेय कुमार सिंह, कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed