फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Chunav Results: BJP Chanakya also failed in Moradabad division, these were five reasons for defeat

UP Chunav Results: मुरादाबाद मंडल में भाजपा के चाणक्य भी फेल, हार के यह रहे पांच कारण, घोषणाएं नहीं आई काम

Wed, 05 Jun 2024 11:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 11:01 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में भाजपा फिर से कोई चमत्कार नहीं कर पाई। सिर्फ अमरोहा सीट पर ही उसे जीत मिली है। इसके अलावा रामपुर, मुरादाबाद और संभल में सपा के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। भाजपा ने पूरे मंडल में जमकर प्रचार किया था। इसमें बड़े नेता भी शामिल थे। 

विज्ञापन
UP Chunav Results: BJP Chanakya also failed in Moradabad division, these were five reasons for defeat
moradabad election result: मुरादाबाद मंडल में भाजपा हारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में भाजपा के केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों ने लाभार्थी सम्मेलन किया। चुनाव जीतने के लिए कई घोषणाएं कीं, लेकिन कुछ काम नहीं आया। भाजपा को मुरादाबाद सीट पर एक लाख से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के आधा दर्जन मंत्री मुरादाबाद का दौरा कर जीत का दावा कर रहे थे। कई जगह लाभार्थी सम्मेलन किए।

विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित कई मंत्रियों ने जनसभाएं कीं और भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा दम लगाया। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार प्रचार नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दूसरे दिन उनका निधन हो गया। भाजपा के एक वर्ग का मानना है कि भाजपा प्रत्याशी के सामने नहीं आने से चुनाव प्रचार जोर नहीं पकड़ सका। पार्टी के लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के चाणक्य समझे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री की रणनीति काम नहीं आई। उन्होंने वंडर लैंड पुल के नजदीक एक होटल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं की बैठक की।

विज्ञापन

चुनाव की रणनीति बनाई, लेकिन वह रणनीति पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काम नहीं कर पाई। भाजपा को रामपुर, नगीना, संभल, मुरादाबाद सहित कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा 2019 के चुनाव में एक लाख मतों से हारी थी। इस बार एक साल से अधिक मतों से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। लोगों का कहना था कि उम्मीद के विपरीत परिणाम आया है।

 भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता का कहना है कि हार की समीक्षा की जाएगी। उम्मीद के विपरीत परिणाम आया है। पार्टी में इस मामले में विचार किया जाएगा। वहीं पार्टी के एक पक्ष का मानना है कि संगठन के कुछ लोगों ने जनसंपर्क के कार्यों में ईमानदारी नहीं दिखाई थी।

भाजपा की हार के पांच प्रमुख कारण

1. भाजपा के नेता लोगों का मन जमीन पर उतरकर टटोलते थे, लेकिन वर्तमान सरकार में मौजूद नेता पार्टी के चंद लोगो से बात कर सरकारी अधिकारियों की तरह चले जाते थे। इसकी नाराजगी पार्टी के अंदर और बाहर बढ़ गई थी। 

2. भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री से लेकर अन्य नेता आम लोगों से कटे रहते हैं। वे बैक्वेंट हॉल और होटलों में बैठक कर चले जाते थे। आम लोगों से संपर्क में रहते तो पता चलता कि पार्टी के लोग क्या करते हैं। 

3. भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर जो अभियान चलाती थी, उसे स्थानीय नेता बोझ मानते हुए किसी प्रकार पूरा करते थे। संपर्क अभियान में पार्टी के अलावा अन्य लोगों से संपर्क करने के लिए कहा गया था, लेकिन भाजपा के लोग सिर्फ पार्टी से जुड़े लोगों तक ही अभियान पहुंचाते थे।

4. पहले भाजपा नेता जमीन से जुड़कर काम करते थे। सरकार बनने के बाद धीरे-धीरे जमीन खत्म होने लगी। सपा ने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों का मुद्दा उठाया, लेकिन स्थानीय नेता उसका जवाब देने के लिए आंकड़े नहीं जुटा सके। सिर्फ मोदी मोदी और योगी योगी करते रहे। 

5. प्रधानमंत्री ने लोगों की समस्या हल करने के लिए जिला प्रशासन स्तर पर अभियान चलाया, लेकिन भाजपा नेता लोगों की समस्या हल करने की जगह उसे बढ़ा दिया। पार्टी के लोग मानते थे कि भाजपा नेताओं में वे दोष आ गए हैं जो अन्य दलों में पहले थे। इस कारण कई नेता जेल भी भेजे गए। सपा ने इसी का फायदा उठाते हुए सभी वर्गों का मत हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed