फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: CBI raid Moradabad railway station, investigation in DRM office, documents searched electricity section

UP: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सीबीआई की छापेमारी, डीआरएम दफ्तर में पड़ताल, विद्युत अनुभाग में खंगाले दस्तावेज

Fri, 05 Jan 2024 09:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 09:51 AM IST
सार

सीबीआई की टीम ने एक शिकायत की जांच करने रेलवे स्टेशन पहुंची। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरे मंडल में करोड़ों की एलईडी और हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। आरोप लगाया कि इसमें लाखों का घोटाला किया गया है। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
UP: CBI raid Moradabad railway station, investigation in DRM office, documents searched electricity section
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई टीम ने डीआरएम कार्यालय पहुंचकर विद्युत अनुभाग व स्टोर में दस्तावेज खंगाले। एलईडी और हाईमास्ट लाइटों की खरीद में घपले की शिकायत पर आई टीम ने करीब तीन घंटे जांच की। इसके बाद महंगी एलईडी और हाईमास्ट लाइटों के सैंपल सील करके साथ ले गई। इन एलईडी लाइटों में से एक की कीमत करीब 90 हजार रुपये है।

विज्ञापन


150 से ज्यादा लाइटें पूरे रेल मंडल में लगाई गई हैं। इसके अलावा हाईमास्ट लाइट इससे ज्यादा महंगी हैं। शिकायतकर्ता ने टीम को सूचना दी थी कि रेल मंडल में खंभों पर लगाई गईं लाइटें और हाईमास्ट लाइटें उस कंपनी की नहीं हैं, जिसका टैग लगा है। इन्हें खरीदने में कई करोड़ रुपये की धांधली हुई है।
विज्ञापन


इस जानकारी पर सीबीआई ने लगातार दो दिन डीआरएम कार्यालय में बिना पहचान बताए सूचना एकत्र की। इसके बाद बृहस्पतिवार को टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने विद्युत व स्टोर विभाग के अधिकारियों से खरीद का विवरण मांगा। डीआरएम कार्यालय के अलावा टीम ने कपूर कंपनी स्थित विद्युत अनुभाग के स्टोर में भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक दस्तावेजों को खंगालने के बाद टीम दोनों तरह की एक-एक लाइट का नमूना सील कर अपने साथ ले गई।

पावर हाउस, लोको सब स्टेशन पर भी की पड़ताल

सीबीआई टीम के पांच सदस्यों ने डीआरएम कार्यालय के विद्युत अनुभाग में जांच कर जानकारियां जुटाईं तो इतने ही सदस्यों की दूसरी टीम ने रेलवे पावर हाउस पर पड़ताल की। कपूर कंपनी के पास स्थित रेलवे पावर हाउस पर टीम ने लाइटों के अलावा अन्य सामान की खरीद के बारे में जानकारी ली।


वहां मौजूद कर्मचारियों से कई सवाल पूछे। रजिस्टर आदि भी देखे। इसके अलावा टीम के पांच अन्य सदस्य कंटेनर डिपो के पास स्थित लोको सब स्टेशन पर पहुंचे। वहां रेलवे के विद्युत अनुभाग में इस्तेमाल होने वाले निजी कंपनियों से खरीदे गए उत्पादों के बारे में जानकारी ली।


सीबीआई टीम ने विद्युत अनुभाग में अपनी जांच पड़ताल की है। इस बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है। रेलवे जांच में सहयोग कर रहा है। जांच पूरी होने से पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। - एनएन सिंह, एडीआरएम इन्फ्रा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed