{"_id":"662348b847651a7b7a05de9c","slug":"up-board-result-today-78-thousand-students-of-moradabad-are-eagerly-waiting-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड का परिणाम आज, मुरादाबाद के 78 हजार विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड का परिणाम आज, मुरादाबाद के 78 हजार विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार
Sat, 20 Apr 2024 10:19 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 10:19 AM IST
सार
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज जारी होगा। इसके लिए छात्र-छात्राएं लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुईं थीं।
विज्ञापन
UP Board Class 10th, 12th Result 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद जिले के करीब 78 हजार विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। शनिवार (आज) को आने वाले परिणाम को लेकर मनोविशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम है, जिंदगी का नहीं। इसलिए विद्यार्थी और उनके माता-पिता तनाव न लें।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को दोपहर दो बजे घोषित किया जाएगा। मुरादाबाद में हाईस्कूल में करीब 42 हजार और इंटरमीडिएट में 36 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा परिषद की वेबसाइट और एनआईसी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। मनोविश्लेषक डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने कहा कि जैसा परीक्षा में लिखा है, उस तरह के परिणाम के लिए मानसिक रूप से तैयार होंगे। लेकिन किसी स्थिति में ऐसा होता है आठ से दस फीसदी परिणाम कम या ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
यदि किसी का कम होता है तो उस पर तनाव लेने के बजाय ईमानदार विश्लेषण करने की आवश्यकता है। परीक्षाएं केवल व्यक्ति का विश्लेषण करने के लिए होती हैं। परिणाम चाहे सुखद या दुखद हो, उसे अंतिम न मानें। यदि किसी भी बच्चे को असफलता मिलती है तो परिजनों को ध्यान रखना है कि उलाहना और तानाकशी नहीं करनी है।
परिणाम आने के बाद केवल सुधार के तरीके हो सकते हैं। कई बार बच्चों के माता-पिता अवसाद में आ जाते हैं और बच्चों के साथ गलत व्यवहार करते हैं। परिणाम को हृदय से स्वीकार कर उसे कुछ दिनों के बाद विश्लेषण करके कमियों को दूर कर आगे के वर्षों के में कैसे सुधार करें, इस पर मंथन किया जाता है।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।