{"_id":"60e9b86e8ebc3e9e92248d9e","slug":"up-block-pramukh-election-result-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Block Pramukh Election Result: मुरादाबाद में 18 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के, देखें बाकियों का क्या रहा हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Block Pramukh Election Result: मुरादाबाद में 18 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के, देखें बाकियों का क्या रहा हाल?
Sat, 10 Jul 2021 08:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:40 PM IST
सार
मुरादाबाद जिले के आठ ब्लॉकों में से 6 पर भाजपा को और सपा को एक ब्लॉक में सफलता मिली है। ठाकुरद्वारा ब्लॉक में पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश के समर्थन वाली प्रत्याशी को जीत मिली है, जो निर्दलीय मैदान में थीं।
विज्ञापन
विजेता ब्लॉक प्रमुख
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद मंडल के चार जिलों मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल के 28 ब्लॉकों में संपन्न हुए प्रमुख के चुनाव में भाजपा को 18 ब्लॉकों में सफलता मिली है। मुरादाबाद जिले के आठ ब्लॉकों में से 6 पर भाजपा को और सपा को एक ब्लॉक में सफलता मिली है। ठाकुरद्वारा ब्लॉक में पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश के समर्थन वाली प्रत्याशी को जीत मिली है, जो निर्दलीय मैदान में थीं।
विज्ञापन
रामपुर जिले के छह ब्लॉकों में से पांच पर भाजपा को सफलता मिली है। रामपुर के स्वार ब्लॉक में सिर्फ पूर्व विधायक युसूफ अली की पत्नी शाहीन युसूफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतीं हैं। यहां से भाजपा ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया था। रामपुर के बिलासपुर ब्लॉक से प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के भाई कुलवंत सिंह औलख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रामपुर के शाहबाद ब्लॉक से भाजपा के पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर की पत्नी मुन्नी देवी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा चमरौआ से भाजपा की हरिबाला, मिलक से अर्चना गंगवार, बिलासपुर से कुलवंत औलख एवं सैदनगर से मोहित सैनी पहले ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो चुके थे।
विज्ञापन
अमरोहा जिले के छह ब्लॉकों में से तीन में भाजपा को सफलता मिली है। एक ब्लॉक में सपा को और एक में निर्दलीय ने जीत हासिल की है। जिले के एक ब्लाक में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। जिले की गंगेश्वरी ब्लॉक में हसनपुर के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के भाई भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने जीत हासिल की है। जोया ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पूर्व मंत्री और सपा नेता महबूब अली के भतीजे जुल्फिकार अली ने जीत हासिल की है। अमरोहा ब्लॉक प्रमुख सीट से एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के भतीजे गुरेंद्र सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
विज्ञापन
संभल जिले के आठ ब्लॉकों में से चार में भाजपा, तीन में सपा और एक ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। आठ में से दो ब्लॉकों गुन्नौर में आशीष कुमार और बनियाखेड़ा ब्लॉक में राज्यमंत्री गुलाब देवी की बेटी सुगंधा सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गई थीं। शनिवार को मतदान और मतगणना के बाद संभल ब्लाक से सपा की सुषमा सिंह, बहजोई ब्लॉक से सपा की डिंपल यादव, जुनावई ब्लॉक से सपा के रवि यादव विजयी रही। पवांसा ब्लॉक से भाजपा की प्रेमकुमारी, रजपुरा ब्लाक से भाजपा की ममता देवी विजयी रही है। असमोली में निर्दलीय प्रत्याशी संतोष देवी के हाथ बाजी लगी है।
बवाल
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान अमरोहा के जोया में जमकर बवाल हुआ। यहां से पूर्व मंत्री महबूब अली के भतीजे जुल्फिकार सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे। मतदान के दौरान यहां पथराव और फायरिंग की घटना हुई। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। भाजपाइयों ने प्रेक्षक का घेराव कर आरोप लगाया कि पुलिस सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करा रही है। पुलिस के बल प्रयोग के बाद बिना किसी विवाद के मतदान हुआ। मतगणना में सपा प्रत्याशी को जीत हासिल हुई।