फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP BJP State President Bhupendra Chaudhary said in Moradabad that 60 percent officials will be changed

BJP बड़े परिवर्तन को तैयार: यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बोले- बदले जाएंगे 60 प्रतिशत पदाधिकारी, अंतिम तारीख भी बताई

Tue, 20 Jun 2023 08:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Jun 2023 08:42 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल बढ़ाए जाने के बाद जिला और महानगर स्तर पर भी पदाधिकारियों को चुनाव के चलते कुछ माह तक छूट दी गई थी।

विज्ञापन
UP BJP State President Bhupendra Chaudhary said in Moradabad that 60 percent officials will be changed
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अब संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। संगठन के 60 प्रतिशत जिला और महानगर अध्यक्ष 15 जुलाई तक बदले जाएंगे। इन पदों पर नए चेहरे लाए जाएंगे। संगठन स्तर पर इस मामले में काम चल रहा है।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने घंटों तक अपने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल बढ़ाए जाने के बाद जिला और महानगर स्तर पर भी पदाधिकारियों को चुनाव के चलते कुछ माह तक छूट दी गई थी। अब कार्यकाल पूरा करने वाले, कार्य करने में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी हटाए जाएंगे। इस मामले में प्रदेश के संगठन स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है। मुरादाबाद जिले के पदाधिकारी भी इसी सूची में शामिल हैं। प्रदेश के किसी जिले में 60 और कहीं 70 प्रतिशत तक पदाधिकारी बदले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निकाय चुनाव समाप्त हो गया है। अब लोकसभा चुनाव का समय आ रहा है। इस कारण पार्टी पूरी तैयारी के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। इस मामले में लगातार संपर्क अभियान जारी है। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्यांचल का दौरा किया है। भाजपा के कई पदाधिकारी मंत्रिमंडल में चले गए हैं। इस कारण कुछ रिक्त पद हैं। सभी रिक्त पदों को भी संगठन स्तर पर भरा जाएगा। नए पदाधिकारियों को लाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक विचार विमर्श चल रहा है। नए पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी की कमान दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed