फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP BJP Leader Anuj Chaudhary used to spend one lakh in security every month still could not save his life

भाजपा नेता की हत्या: हर माह सुरक्षा में एक लाख खर्च, गनर से घिरे रहते थे अनुज चौधरी, फिर भी नहीं बच सकी जिंदगी

Fri, 11 Aug 2023 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Aug 2023 11:15 AM IST
सार

मुरादाबाद में भाजपा नेता एवं असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें सिर, कंधे और पीठ में चार गोलियां मारी गई। घटना के समय अनुज अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ सोसाइटी में ही सड़क पर टहल रहे थे, जबकि उनका गनर और स्टाफ फ्लैट में मौजूद था।

विज्ञापन
UP BJP Leader Anuj Chaudhary used to spend one lakh in security every month still could not save his life
BJP leader Anuj Chaudhary - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुज चौधरी को पहले से आभास था कि उन पर हमला हो सकता है। इसलिए वह सुरक्षा को लेकर संजीदा रहते थे। सोसायटी से बाहर वह कभी अकेले नहीं जाते थे। सरकारी गनर मिलने के बावजूद उन्होंने निजी सुरक्षा कर्मी भी रखे थे। वह अपनी सुरक्षा में हर माह एक लाख रुपये खर्च करते थे। दोस्तों और गनर से हमेशा घिरे रहने वाले अनुज चौधरी को बेखौफ बदमाशों ने सोसायटी में उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


संभल के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते थे। प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से उनका विवाद चल रहा था। इसके अलावा उन्होंने असमोली ब्लॉक पर प्रमुख पद का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर चौधरी उसके बेटे अनिकेत चौधरी से सीधे तौर पर दुश्मनी चल रही थी। 
विज्ञापन


चुनाव के वक्त दोनों प्रत्याशी के समर्थकों में कई बार टकराव हुआ था। इसके बाद अनुज की सुरक्षा में तीन पुलिस कर्मी लगा दिए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद अनुज की सुरक्षा से दो पुलिस कर्मी हटा दिए गए थे। इसके बाद एक पुलिस कर्मी ही सुरक्षा में लगा था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी सुरक्षा में दो निजी सुरक्षा कर्मी और अपने दोस्तों की पूरी फौज साथ लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अनुज सुरक्षा कर्मियों पर एक लाख रुपये खर्च करते थे। इसके अलावा दोस्तों का भी वह पूरा ध्यान रखते थे। सोसायटी से बाहर जाने पर एक गाड़ी आगे और एक गाड़ी पीछे चलती थी जबकि अनुज की गाड़ी बीच में चलती थी। केवल शाम को ही वह अपने दोस्त के साथ घूमने निकलते थे। हत्यारोपियों ने इसकी पूरी रेकी की थी। वह जैसे ही अपने फ्लैट से नीचे उतरे। बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद सोसायटी में महिलाओं ने किया हंगामा, तैनात करने पड़ी पुलिस
सोसायटी में हत्या के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो महिलाएं फ्लैटों से बाहर निकल आईं। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि सोसाइटी में ऐसी घटनाएं होंगी तो बाहर कैसे सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने गेटों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर आरोप लगाया कि वह हमेशा मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। बाहरी लोगों से कोई टोका टाकी नहीं की जाती है। किसी परिवार का कोई रिश्तेदार आता है तो उन्हें गेट पर रोक दिया जाता है। लोगों के गुस्से को देखते हुए अधिकारियों ने वहां एक दरोगा और चार पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है।

दोनों गेटों के कैमरे खराब, साजिश का हिस्सा तो नहीं
सोसायटी में एंट्री और एक्जिट के लिए दो गेट हैं। गेट नंबर दो हाईवे की ओर से आता है जबकि गेट नंबर एक नया मुरादाबाद की ओर जाता है। इस गेट से निकलने पर सुनसान क्षेत्र है। दूर कोई आवास नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने गेटों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि कैमरे कई दिन से खराब है। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं कैमरों का अचानक खराब होना साजिश का हिस्सा तो नहीं था। पुलिस घटना के समय तैनात रहे तीनों गार्डाें से पूछताछ कर रही है।

डीआईजी भी मौके पर पहुंचे, एसएसपी से जानी घटना
डीआईजी मुनिराज जी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी हेमराज मीना से एक एक पहलू पर बात की।

 

बवाल की आशंका में बुलाई गई छह थानों की फोर्स
अनुज चौधरी की हत्या की जानकारी मिलने पर आस पड़ोस के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इनके अलावा भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल के बाहर भीड़ जमा होने पर अधिकारियों ने मझोला, पाकबड़ा, कटघर, कोतवाली , गलशहीद और सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर बुला ली गई थी।

दोस्त के साथ सोसाइटी में टहल रहे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
मुरादाबाद की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम छह बजे भाजपा नेता एवं असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी (35) गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें सिर, कंधे और पीठ में चार गोलियां मारी गई। घटना के समय अनुज अपने दोस्त पुनीत चौधरी के साथ सोसाइटी में ही सड़क पर टहल रहे थे, जबकि उनका गनर और स्टाफ फ्लैट में मौजूद था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी गेट नंबर एक से भाग निकले। पुलिस राजनीतिक, प्रॉपर्टी और अन्य विवादों के एंगल पर जांच कर रही है।

 

संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी मझोला क्षेत्र में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में टावर टी-7 के फ्लैट नंबर 401 और 402 में रहते थे। उन्होंने असमोली ब्लॉक के प्रमुखी का चुनाव लड़ा था। संभल पुलिस से उन्हें एक सरकारी गनर मिला था। इसके अलावा अनुज ने अपनी सुरक्षा में दो निजी गनर भी रखे थे। रोज की तरह अनुज बृहस्पतिवार शाम छह बजे सोसाइटी में ही अपने दोस्त पुनीत निवासी संभल के साथ घूम रहे थे। 

 

वह टहलते हुए गेट संख्या एक के सामने सड़क पर पहुंच गए। इस दौरान पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक चला रहे बदमाश ने हेमलेट पहन रखा था। जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाश बेनकाब थे। तीनों ने 315 बोर तमंचे और पिस्टल से अंधाधुंध गोली लगा दी। सिर, पीठ और कंधे में गोली लगने पर अनुज मौके पर ही गिर गए, जबकि साथी पुनीत जान बचाने के लिए पार्क की ओर दौड़ा तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। 

 

फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकले तो बदमाश गेट संख्या एक से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुज को निजी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी हेमराज मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed