{"_id":"60ef49618ebc3ed01c32da42","slug":"university-s-annual-examination-begins-from-today-city-news-mbd395729479","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा का आगाज आज से
विज्ञापन
मुरादाबाद। पांच महीने के इंतजार के बाद गुरुवार से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं का आगाज हो रहा है। पहले दिन मुरादाबाद के पांच अशासकीय कालेजों में 5284 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। तीनों पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की परीक्षा कराई जाएगी। बुधवार को परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज करने और सीटिंग प्लान का कार्य किया गया। परीक्षा प्रभारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल होने की वजह से कालेजों के गेट पर प्रवेश पत्र की जांच की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी होगी।
हिंदू कालेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. संजय रस्तोगी ने बताया कि पहली पाली में सुबह नौ से साढ़े दस बजे तक 900 विद्यार्थी, दूसरी पाली में दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक दो हजार विद्यार्थी और तीसरी पाली में दोपहर तीन से शाम साढ़े चार बजे तक 13 सौ विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन करीब 80 कमरों में परीक्षा होगी।। परीक्षा में निगरानी के लिए लगभग 140 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर में 102 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगी है। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज करवा दिया गया है। प्रवेश पत्र के साथ-साथ विद्यार्थी मास्क अनिवार्य रूप से पहनकर आएं। सैनिटाइजर और पानी साथ लेकर आएं। डेढ़ घंटे की परीक्षा में एक दीर्घ उत्तरीय, चार लघु उत्तरीय, पांच बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने हैं। परास्नातक में तीन दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर देना है। सचल दल में तीनों पालियों में छह से सात शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। सचल दल से एक सदस्य की ड्यूटी सीसीटीवी कक्ष में रहेगी, ताकि वह लगातार निगरानी कर सके। पहली पाली में परास्नातक, दूसरी में स्नातक द्वितीय वर्ष और शाम की पाली में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा है।
इनसेट...
कालेज विद्यार्थी
हिंदू कालेज 4200
केजीके कालेज 900
गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज 94
दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय 45
एमएच कालेज 45
कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से तैयारियां की गईं हैं। सुबह की पाली में 510, दोपहर में 240 और शाम को 150 विद्यार्थियों की परीक्षा है। तीनों पालियों में 54 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 20 छात्रों पर एक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी है। सीटिंग प्लान एक कमरे में 30 और 40 विद्यार्थियों का रखा गया है। एक सीट पर दो छात्रों को बैठाया गया है। कैमरों की जांच करवा ली है। सचल दल में चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
- डॉ. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कालेज
सुबह की पाली 46 और दोपहर की पाली में 48 छात्राओं की परीक्षा है। शाम की पाली में परीक्षा नहीं है। कोविड की वजह से 70 की क्षमता वाले कालेज में 40 छात्राओं को बैठाया जा रहा है। एकल सीट की व्यवस्था की है।
सैनिटाइजेशन करवा दिया गया है।
- डॉ. अंजना दास, गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज
परीक्षा की तैयारियां पूर्ण है। सुबह की पाली में ही परीक्षा है। इसमें करीब 45 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कालेज के ही शिक्षक करेंगे। 20 जुलाई से तीनों पाली की परीक्षा है।
- डॉ. नरेंद्र सिंह, प्राचार्य, एमएच कालेज