{"_id":"5fcde4387bb6876d32389c48","slug":"union-minister-mukhtar-abbas-naqvi-inaugurates-many-public-places-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के कई गेटों और पार्क का नाम बदला, आजम खां ने करवाया था निर्माण, नकवी ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के कई गेटों और पार्क का नाम बदला, आजम खां ने करवाया था निर्माण, नकवी ने किया लोकार्पण
Mon, 07 Dec 2020 01:43 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
लोकार्पण करते मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कई गेटों और पार्कों का नाम बदल दिया गया है। इनका निर्माण सपा सरकार में आजम खां ने किया था। इनका लोकार्पण सोमवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया। नकवी ने सबसे पहले मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इस पार्क का नाम पहले आजम खां के पिता मुमताज खां के नाम पर था। इसके बाद नकवी ने गांधी समाधि के पास तीन गेटों का लोकार्पण किया। ये गेट भी सपा की सरकार में बनाए गए थे। इनका नाम अब कर्नल यूनुस खां, मेजर राफे खां और मौलाना इम्तियाज अर्शी प्रवेश द्वार कर दिया गया है।
विज्ञापन
नकवी ने इनका भी लोकार्पण किया। इसके अलावा गांधी समाधि पर बापू की प्रतिमा फिर से स्थापित कर दी गई है। इसका लोकार्पण भी नकवी ने किया।