{"_id":"62f8ba58e4b6c3464f68b286","slug":"two-youths-killed-and-one-injured-in-road-accident-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Accident: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Accident: डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल
Sun, 14 Aug 2022 02:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:34 PM IST
सार
हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से मुरादाबाद आ रहे थे। इसी दौरान डीसीएम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। डीसीएम से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली-बरेली हाईवे बाईपास पर रविवार की सुबह डीसीएम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। डीसीएम से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। तीनों युवक बुलंदशहर से आ रहे थे। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले के नारायणपुर डिबाई निवासी राजकुमार के साथ उसके दो अन्य साथी एक बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद आ रहे थे। रविवार की सुबह 7:00 बजे दिल्ली बरेली हाईवे पर मुरादाबाद बाईपास पर बाइक संख्या यूपी 13 बीएम 11 57 को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो युवक डीसीएम के नीचे आ गए और एक युवक दूर जाकर गिर पड़ा। डीसीएम से कुचलने पर दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मरने वालों में राजकुमार पुत्र हरी सिंह निवासी नारायणपुर थाना डिबाई बुलंदशहर व नीरज पुत्र बनी सिंह निवासी चौडारा थाना छतारी बुलंदशहर के रहने वाले थे। घायल जितेंद्र नीरज का भाई है। जितेंद्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन