फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two students returning after giving high school examination died in a road accident

हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two students returning after giving high school examination died in a road accident
हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइकें आमने सामने से टकराई गईं। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दूसरे छात्र के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

यह हादसा कांठ-अमरोहा मार्ग पर स्थित साहूपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ। कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला अंसारियान निवासी मोहम्मद हम्माद (16) पुत्र मोहम्मद अकिल आरयूएम इंटर कॉलेज का छात्रा था। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए उसके कॉलेज का सेंटर क्षेत्र के ही भारत माता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज काजीखेड़ा में था। शनिवार सुबह मोहम्मद हम्माद पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्र गया था। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न होने के बाद वह उमरी कलां के ही रहने वाले साथी परीक्षार्थी के साथ बाइक से घर लौट रहा था, जब दोनों कांठ-अमरोहा मार्ग स्थित साहूपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो कांठ उमरी कलां चौराहा स्थित आरएन इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर आ रहे आ रहे अमरोहा के बागड़पुर कलां निवासी विकास कुमार (18) पुत्र परवेंद्र और कांठ के गांव आवी हफिजपुर निवासी शुभम (18) पुत्र हरपाल सिंह की बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में मोहम्मद हम्माद और दूसरी बाइक सवार विकास कुमार की मौत हो गई, जबकि शुभम और हम्माद के साथ बाइक पर बैठा उमरी कलां का छात्र हैप्पी दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कांठ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने विकास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि मृतक हम्माद के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। दोनों छात्रों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

000000000000
हेलमेट नहीं पहने हुए थे बाइक सवार चारों छात्र
कांठ। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले और घायल बाइक सवार चारों छात्र हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिससे छात्रों के सिरों में अधिक चोट लग गई। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद छात्रों की जान बच सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
अपने छह भाई बहनों में सबसे बड़ा था हम्माद
कांठ। हादसे में जान गंवाने वाला उमरी कलां निवासी दसवीं का छात्र मोहम्मद हम्माद अपने छह भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पिता अकिल, मां फिरदौश सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान अली, पूर्व चेयरमैन जमशेद सईद समेत अन्य ने उसके परिजनों को सांत्वना दी है।

0000000000000
विकास के परिजनों में मचा कोहराम
कांठ। विकास कुमार निवासी बागड़पुर कलां जनपद अमरोहा अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह कांठ क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा स्थित भारत माता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। शनिवार को वह अपने साथ शुभम निवासी आवी हफिजपुर कांठ के साथ परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। विकास की मौत से भाई तरुण कुमार, पिता परवेंद्र सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed