फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two sides clashed in Ekta Colony, woman died

एकता कालोनी में दो पक्ष भिड़े, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in Ekta Colony, woman died
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के एकता कालोनी प्रीतम नगर में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, जबकि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एकता कालोनी प्रीतम नगर में एमडीए के आवास बने हैं। इन आवासों में रवि और उसके पड़ोसी दीपक के परिवार रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात शराब पीने के बाद रवि और दीपक के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के परिजन भी आ गए। जिसमें मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान रवि की मां लक्ष्मी (55) पत्नी छत्रपाल काम से घर लौटी थी। उसने देखा कि बेटे को दीपक और उसके परिजन पीट रहे हैं। महिला ने अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान दीपक ने महिला को धक्का दे दिया। इसके बाद महिला औंधे मुंह जमीन पर गिर गई। जिससे महिला बेहोश हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। इसी बीच आरोपी और उसके परिजन मौके से भाग गए। रवि और उसके परिजन लक्ष्मी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन लक्ष्मी का शव घर ले आए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि दीपक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed