फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two section engeniers suspended in double decker express accident case

डबल डेकर हादसे में दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
two section engeniers suspended in double decker express accident case
मुरादाबाद। डबल डेकर हादसे में प्राथमिकी जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिस सेक्शन में डबल डेकर ट्रेन के दो कोच बेपटरी हुए थे उसके दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई दिल्ली से आए चीफ ट्रैक इंजीनियर और उनकी टीम द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मुरादाबाद और कटघर स्टेशन के बीच रेल पटरी पर मरम्मत कार्य किया जा रहा था। लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर ट्रेन के सी- पांच और सी- सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ट्रैक को पूरी से ठीक नहीं किया गया था। उससे पहले ही यहां से ट्रेन गुजार दी गई थी। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रेन की रफ्तार कम थी। इस हादसे से दिल्ली तक हड़कंप मच गया था। रविवार को ही रेलवे मुख्यालय से ट्रैक चीफ इंजीनियर और उनकी टीम मुरादाबाद पहुंच गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। टीम ने प्राथमिकी जांच रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआरएम ने दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित कर दिए हैं। रेलवे मुख्यालय की ओर से एक टीम गठित की है। यह टीम विस्तृत जांच करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed