फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two more injured died in a road accident

डोमघर सड़क हादसे में दो और घायलों ने तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two more injured died in a road accident
कांठ के कासमपुर में मृतका सहाना के घर गमगीन माहौन में मौजूद परिवार व गांव की महिलाएं। संवाद - फोटो : KANTH
कुंदरकी। थाना क्षेत्र में डोमघर गांव के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में दो और घायलों ने मंगलवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

थाना कुंदरकी में मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित डोमघर गांव के सामने यात्री प्रतीक्षालय के निकट बिलारी की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मुरादाबाद की ओर से आ रहे ऑटो रिक्शा को रौंद दिया था। ट्रक की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए थे। ऑटो चालक महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मऊ हरथला निवासी सालिम की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसमें बैठी सभी छह सवारी भी गंभीर घायल हो गई थीं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद भेज दिया गया था।
विज्ञापन

थाना कुंदरकी प्रभारी ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में घायल शहाना (35) पत्नी नासिर ग्राम कासमपुर थाना कांठ और हैदर अली (20) पुत्र शकील अहमद निवासी थाना कुंदरकी ग्राम ग्वालखेड़ा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। हैदर अली शहाना की ननद का बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कुंदरकी पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। कुंदरकी थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो में टक्कर मारने वाला ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि उसका चालक भागने में सफल रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार अभी तक इस सड़क हादसे से संबंधित कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed