फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two more cases filed against Azam Khan

भैंस खुलवाने के आरोप में आजम खां पर दो और मुकदमे, अब तक 78 केस हो चुके दर्ज

Tue, 03 Sep 2019 03:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Two more cases filed against Azam Khan
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

यतीमखाना में रहने वाले लोगों के घर पर बुलडोजर चलवा कर लूटपाट करने और भैंस खुलवाने के आरोप में सांसद आजम खां के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज किए हैं। इस प्रकरण में आजम खां के खिलाफ सात मुकदमे पहले से दर्ज है। इन दोनों मुकदमों में आजम खां के साथ पूर्व सीओ आलेहसन, आजम के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, सपा नेता वीरेंद्र गोयल, एसओजी के सिपाही धर्मेंद्र और इस्लाम ठेकेदार के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के घोसियान निवासी कमर का आरोप है कि 15 अक्तूबर 2016 तड़के तत्कालीन सीओ आले हसन खां, सिपाही धर्मेद्र, शानू खां, इस्लाम ठेकेदार के अलावा सपा नेता वीरेंद्र गोयल और तीस अज्ञात लोग घर में घुस गए थे। जहां परिवार का सारा सामान निकालकर फेंक दिया। उसके बाद मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान घर में बंधी चार भैंसें भी खोल कर ले गए। 
विज्ञापन


आरोपी विरोध करने पर चरस में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा इरफान ने भी आरोप लगाया है कि उपरोक्त आरोपी उसके घर में घुस गए थे। जहां उसके व परिवार के साथ मारपीट करते हुए उसको घर से निकाल दिया था। बाद में उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया और उसके घर में बंधी भी भैंस को खोलकर ले गए थे। उसकी भैंस आजम खां की गोशाला में बंधी है। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट  दर्ज कर ली है। साथ लूट का मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खां पर अब तक 78 मुकदमे 
सांसद आजम खां पर अब तक कुल 78 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम खां देश के पहले ऐसे सांसद हैं जिसके खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें से अधिकांश मुकदमे उनके सांसद बनने के बाद दर्ज हुए हैं। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जा करने के आरोप में उनके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हुए है। यतीमखाना प्रकरण में दो अब तक नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। शत्रु संपत्ति के मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं। अब्दुल्ला के दो-दो जन्म प्रमाणपत्र के आरोप में दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed