फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two man murderd at Rampur, Police force aleart

रामपुर में खूनी संघर्ष, प्रधान के पति सहित दो की हत्या

Thu, 21 Feb 2019 01:40 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two man murderd at Rampur, Police force aleart
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिविल लाइंस थाना के अहमदनगर जागीर गांव में चुनावी रंजिश में बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दो लोगों की हत्या कर दी गई।  मृतकों में गांव की प्रधान सायमा बी के पति शहादत अली (45 ) और दूसरे पक्ष के जय सिंह शामिल हैं। गोलीबारी की घटना में शहादत  के भाई सलीम घायल हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से पुलिस सतर्कता बरत रही है और गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


अहमदनगर जागीर गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। दोनों पक्षों के बीच कई बार पहले भी कई  नोकझोंक हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम शहादत अली के भाई सलीम अपनी दुकान बंद करके वापस लौट रहे थे तो रास्ते में घेरकर उनकी कुछ लोगों ने पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर शहादत  अली भी मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे। पुलिस का कहना है कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें शहादत अली और सलीम को गोली लग गई। इसके बाद दोनों को अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टरों शहादत  अली को मृत घोषित कर दिया। देर रात जानकारी मिली कि इस घटना में दूसरे पक्ष के जय सिंह की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शिवहरि मीना ने बताया कि अहमदनगर जागीर गांव में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के सहादत अली और दूसरे पक्ष के जय सिंह की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। गांव में पुलिस तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed