फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two leopards spotted in the fields near Chetrampur Road in Kanth.

Moradabad News: कांठ में चेतरामपुर रोड के पास खेतों में दिखाई दिए दो तेंदुए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two leopards spotted in the fields near Chetrampur Road in Kanth.
कांठ। चेतरामपुर रोड के पास बुधवार की सुबह एक साथ दो तेंदुए खेत में दिखाई देने से किसानों में खौफ है। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देकर पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ से गांव चेतरामपुर जा रहे मार्ग स्थित ईंट भट्ठों के बीच नगर के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी राजपाल सिंह व हरपाल सिंह आदि के खेत हैं। बुधवार की सुबह राजपाल सिंह, हरपाल सिंह, भोपाल सिंह, बीनू चौहान, जितेंद्र चौहान, बबलू सिंह चौहान आदि अपने-अपने खेतों पर थे। तभी अचानक राजपाल सिंह, हरपाल सिंह के खेत में उन्हें एक साथ दो तेंदुए खड़े दिखाई दिए। तेंदुओं को देखकर सभी के होश उड़ गए। किसान जितेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों तेंदुए काफी समय तक खेत में घूमते रहे। बाद में बबलू सिंह के नलकूप की तरफ चले गए। किसानों ने डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह को दी।
विज्ञापन

-- सीमला से हटाकर अब इस्माइलपुर में लगाया पिंजरा
कांठ। छजलैट के गांव इस्माइलपुर और उसके आसपास लगातार तेंदुए की गतिविधि को देखते हुए वन विभाग ने बुधवार की शाम ग्रामीणों की मांग पर सीमला में लगे पिंजरे को हटाकर अब इस्माइलपुर में लगाया है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पिंजरे को टीम की निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा अहमदपुर निंगू नंगला, रामसराय भंकरी, पचोकरा, पाठंगी, दरियापुर, दयानाथपुर, भरतपुर में भी पिंजरे लगे हुए हैं। इनमें प्रतिदिन तेंदुओं को लुभाने के लिए शिकार बांधा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन
बुधवार की सुबह कांठ में चेतरामपुरा रोड के पास भी तेंदुए दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी। किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बृहस्पतिवार को टीम के साथ मौका मुआयना किया जाएगा। गांवों में लगातार प्रचार-प्रसार कर किसानों, महिलाओं, बच्चों, ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि वह खेतों पर अकेले और निहत्थे न जाएं। बच्चों और महिलाओं को खेतों व जंगल भेजने से बचें। यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो इन नंबरों 9759730666, 7017862982 पर सूचना दें। - पुष्पेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर, वन विभाग कांठ

...फोटो सं. 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed