फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two lakh theft in meat trader's house in Agwanpur

अगवानपुर में मीट व्यापारी के मकान में दो लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two lakh theft in meat trader's house in Agwanpur
अगवानपुर। सिविल लाइंस के नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान में शनिवार देर रात चोरों ने मीट व्यापारी के मकान में लगभग दो लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। अलमीरा में रखे डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लोग सोकर उठे तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अगवानपुर स्थित मोहल्ला कुरैशियान निवासी मोहम्मद कादिर मीट व्यापारी है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि शनिवार रात वह अपने मकान की छत पर सो रहे थे। जबकि उनका छोटा भाई कमरे में और उनकी मां और बहन दालान में सो रही थीं। कमरे का दरवाजा खुला था। रात दो बजे करीब चोर बैठक की छत कूदकर उनके घर में दाखिल हो गया। परिवार को सोता देख वह कमरे में घुसा गया। उसने अलमीरा खोलकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने की दो कुंडल चोरी कर ली। घटना के बाद चोर घर के बाहर निकला तो दरवाजे से लगा पत्थर गिर गया। पत्थर की आवाज से व्यापारी की मां जाग गई। उनके जागने पर चोर दरवाजा खोलकर भाग गया। इससे व्यापारी के परिवार के लोग जाग गए। महिला ने कमरे में जाकर देखा तो अलमीरा का सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में रखी नकदी और जेवरात गायब थे। इसको देख परिवार को होश उड़ गए। परिजनों के शोर मचाने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घर के बाहर लोग जमा हो गए। जानकारी मिलने पर पीआरबी मौके पर पहुंची। इसके बाद चौकी अगवानपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed