{"_id":"5dcdb5168ebc3e547d5423fc","slug":"two-lakh-stolen-from-jewelers-moradabad-news-mbd32912574","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी में एक सराफ की दुकान से नकदी समेत दो लाख के आभूषण चोरी कर लिए गए। वारदात को दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंजाम दिया गया। पकड़े जाने के डर से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह वारदात का पता चलने पर सराफ ने पुलिस से शिकायत कर जल्द खुलासे की मांग की है। वारदात से दुकानदाराें में रोष है।
पीतल नगरी में रहने वाले विनीत रस्तौगी उर्फ बंटी की गुलाबबाड़ी में बंटी ज्वैलर्स के नाम से सोने, चांदी के आभूषण की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर गए थे। वृहस्पतिवार की सुबह साढे़ सात बजे पड़ोस के दुकानदार ने उनको दुकान का पिछला दरवाजा टूटा होने की जानकारी दी। बंटी मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर से एक किलो चांदी के आभूषण, चांदी का हार, पाजेब, सोने की चेन, लौंग सहित 28 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। तिजोरी का लॉक तोड़ने की भी कोशिश की गई थी, हालांकि तिजोरी को तोड़ने में चोर नाकाम रहे। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। वारदात की सूचना उन्होंने फोन कर पुलिस को दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विनीत ने बताया कि चोरी की तहरीर कटघर पुलिस को दी गई है। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता से मिलकर वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की गई है। सीओ ने बताया कि दुकान के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे की चोर का पता चल सके। वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
..........
छह माह पहले भी दुकान में हुई थी चोरी की कोशिश
मुरादाबाद। विनीत रस्तौगी ने बताया कि छह माह पहले भी उनकी दुकान में दीवार तोड़कर चोरी की कोशिश की गई थी। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कटघर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने उनसे कहा कि जब चोरी नहीं हुई है तो एफआईआर की क्या जरूरत है? आरोप है कि चोरी की कोशिश पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो चोर के हौसले बढ़ गए, लगातार क्षेत्र में चोरी की वारदात हो रही है।