{"_id":"5d5857d78ebc3e89af63f847","slug":"two-injured-in-encounter-city-news-mbd318849436","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश और दरोगा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश और दरोगा जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सीमेंट व्यापारी से लूट की वारदात करने वाले आरोपी सलीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार होने पर खुलासा किया है उसने अपनी सास की हत्या भी इमरान के साथ मिलकर की थी। इसकी वजह उसने पत्नी का प्रेम संबंध एक युवक से होना बताया है। जिसकी जानकारी उसको पत्नी और उसके प्रेमी का सोशल साइट टिक टॉक पर एक साथ बनाया गया वीडियो देखकर हुई थी। उसे शक था कि पत्नी को सास ने ही शह दी थी।
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त में बिजनौर के कोतवाली देहात के प्रभारी संजय धीर की भी अहम भूमिका है। 15 जुलाई को डिलारी में लूट की वारदात के बाद 24 जुलाई की रात सलीम ने साथी इमरान के साथ मिलकर बिजनौर के कोतवाली देहात स्थित शेखयान मोहल्ले में तीन गोलियां मारकर सास नूरजहां की हत्या कर दी थी। सलीम की साली ने उसको पहचान लिया था पर उस वक्त इमरान की पहचान नहीं हो सकी थी। सलीम के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में ही जांच अधिकारी संजय धीर को पता चला कि दूसरा आरोपी मुरादाबाद का है तो उसकी पहचान के लिए वह यहां आए। यहां पर पुलिस ने डिलारी में हुई लूट की वारदात के सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो उन्होेंने दोनों आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद दोनों की तलाश बिजनौर और मुरादाबाद पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई थी। सर्विलांस की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया गया और मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा जा सका। गौरतलब है कि शनिवार को ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में शनिवार को हुई मुठभेड़ में इमरान उर्फ छोटू और बिजनौर के धामपुर स्थित बगदादन शाह में रहने वाले सलीम टांग में गोली लगने से जख्मी हो गए। जबकि एक दरोगा मुकेश राजौरा की बाजू में गोली लगी।
बेटे ने की लूट, उस रुपये से मां, पिता ने खरीदा प्लाट
मुरादाबाद। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि लूट की वारदात डिलारी में रहने वाले एक परिचित के जरिए इमरान से मुलाकात होने पर देहरादून में मजदूरी करने वाले सलीम ने रची थी। तीन हजार रुपये हरथला निवासी शमशाद के खाते में तमंचा खरीदने के लिए भेजे थे। घटना से आठ दिन पहले पाकबड़ा के बहजोई गांव में रहने वाले सलमान व आबिद के साथ मिलकर इमरान ने सीमेंट व्यापारी की रेकी की थी। लूट की वारदात से मिले रुपये इमरान ने अपनी मां शमीना और पिता रियासत को दिए। उन्होंने 18 जुलाई को एक लाख रुपये काशीपुर में 80 गज जमीन खरीदने के लिए प्रापर्टी डीलर को दिया। इमरान के पिता ने 16 हजार रुपये अपने बैंकखाते में डाले, जिसे पुलिस द्वारा सीज कराया जाएगा। इस वारदात में शमीना, रियासत, सलमान, आबिद, सलमान वांछित आरोपी हैं।
विज्ञापन
लूट के रुपये से दिल्ली के रेड लाइट एरिया में मौज मस्ती
मुरादाबाद। सलीम ने लूटी गई रकम से 11 हजार का नया मोबाइल, नए कपडे़ और जूते खरीदे। लूट और हत्या के लिए दो बाइकें चोरी की गई थी। पहली बाइक ग्लैमर सलीम ने देहरादून से चोरी की थी, जिससे लूट की वारदात की गई। जबकि दूसरी बाइक अपाचे लूट की वारदात के बाद धामपुर से चोरी की गई। जिस पर ग्लैमर की नंबर प्लेट लगाकर बिजनौर में हत्या की वारदात की गई। वारदात के बाद इस बाइक को नगीना में छोड़कर आरोपी भाग गए। जबकि दूसरी ग्लैमर बाइक को बदायूं में छोड़कर दोनों आरोपी दिल्ली भाग गए। यहां पर वह रेड लाइट एरिया में आते जाते रहे। वहां पर 20 हजार रुपये मौज मस्ती में खर्च किए।