{"_id":"6282b5c7093c2b0aba544b0c","slug":"two-groups-clashed-in-a-hotel-bar-on-delhi-road-city-news-mbd4282550183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड़ स्थित एक होटल के बार में आपस में भिड़े दो गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड़ स्थित एक होटल के बार में आपस में भिड़े दो गुट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के बार में सोमवार शाम को शराब पीने के विवाद में दो गुटों में मारपीट हो गई। बीच बचाव कराने आये होटल के स्टाफ से भी शराब पीने वालों ने अभद्रता की। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने आपस में भिड़ रहे दोनों गुटों को होटल से बाहर कर दिया। पुलिस ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है। थाना प्रभारी बोले तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल के बार में महानगर के रहने वालो दो गुट बैठ कर शराब पी रहे थे। इस बीच दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। होटल में हंगामा होने से वहां मौजूद अन्य लोग सहम गये और इधर उधर भागने लगे। इस दौरान बार में रखी बोतलों को एक दूसरे पर फेंका गया। होटल का स्टाफ जब इस मामले का बीच बचाव कराने आया तो इन लोगों ने होटल के स्टाफ से भी अभद्रता कर दी। हंगामे और मारपीट की सूचना जब होटल के गेट पर पहुंची तो वहां से सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट और हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ कर होटल से बाहर कर दिया। होटल स्टाफ इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। थाना प्रभारी पाकबड़ा मोहित चौधरी ने बताया की मामले की सूचना मिलने के बाद होटल पहुंचे थे लेकिन वहां कोई नही मिला। किसी ने कोई तहरीर नही दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।