{"_id":"5d59b6088ebc3e89ea199054","slug":"two-died-in-accident-city-news-mbd318895497","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद हाईवे पर ससुराल जा रहे मावा व्यापारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यापारी व बड़े पुत्र की मौके पर ही मौत, छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद हाईवे पर ससुराल जा रहे मावा व्यापारी की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यापारी व बड़े पुत्र की मौके पर ही मौत, छ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा/डिलारी (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार को देर रात कार की टक्कर से मावा व्यापारी और उसके बेटे की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।
कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव बंकावाला निवासी ओमप्रकाश सिंह गांव में मावा बनाकर बेचने का काम करते थे। शनिवार को देर रात उन्हें अपनी ससुराल गांव सेहल में किसी बंटवारे को लेकर झगड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर ओमप्रकाश सिंह अपने बेटे हरप्रकाश (25) व अरूण कुमार को साथ लेकर ससुराल के लिए रवाना हुए। सूत्रों की मानें तो तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। जब वे रात करीब 10 बजे थाना डिलारी क्षेत्र के गांव जलालपुर के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कर ने तीनों को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, तीनों लोग यहां पर बस का इंतजार कर रहे थे। टक्कर लगने से ओमप्रकाश सिंह व बड़े बेटे हर प्रकाश सिंह, अरुण जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को देर रात और हर प्रकाश को सुबह उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश की पत्नी रेखा की तहरीर पर डिलारी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनाें मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने उनको परिवार के सुपुर्द कर दिया। रविवार देर शाम गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ गया अनिता का सुहाग
मुरादाबाद। परिवार वालों ने बताया कि हर प्रकाश उर्फ हरवीर की डेढ़ माह पूर्व जनपद रामपुर के टांडा दढ़ियाल निवासी अनिता से शादी हुई थी। पति की मौत से अनिता का रोते बिलखते बुरा हाल था। हाथों की मेंहदी छूटने से पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। पिता पुत्र की मौत के गम में ओमप्रकाश की पत्नी रेखा देवी, पुत्री अंजलि, पुत्र ज्ञान सिंह व योगेश के भी आंसू नहीं थम रहे थे। रविवार को देर शाम पिता पुत्र के शव घर पर पहुंचे।