फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two days leave in school on 25 and 26 july

25 और 26 जुलाई को अवकाश घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
two days leave in school on 25 and 26 july
मुरादाबाद। सावन के सोमवार और शिवरात्रि के चलते 25 और 26 जुलाई को जिले में संचालित शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है। महानगर में कांवड़ियों की संख्या और जाम की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवकाश का निर्णय लिया है। यह जानकारी जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जुलाई को सावन का सोमवार और 26 जुलाई को शिवरात्रि का त्योहार है। दोनों दिनों में मुख्य मार्गों एवं महानगर में काफी संख्या में कांवड़ियों के आने की संभावना है। दोनों दिनों में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन कारणों से दुघर्टना और शांति भंग होने की संभावना है। इसके अलावा महानगर की यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं, टेक्निकल कालेजों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक शिक्षण संस्थाओं के साथ रामपुर रोड, कांठ रोड एवं दिल्ली रोड के पांच किलोमीटर की परिधि में संचालित अन्य शिक्षण संस्थाओं में सोमवार और मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। यदि किसी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय या अन्य किसी संस्था में किसी बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग द्वारा पूर्व नियोजित परीक्षा निर्धारित है, तो वे परीक्षाएं यथावत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed