फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two cyber fraudsters arrested; scam involving lakhs of rupees exposed.

Moradabad News: दो साइबर ठग गिरफ्तार, लाखों रुपये की ठगी का खुलासा

Tue, 14 Jul 2026 11:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 14 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two cyber fraudsters arrested; scam involving lakhs of rupees exposed.
डिलारी। साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइब्रज के तहत दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग नईम अहमद और नाजिम हैं, जो मुरादाबाद जिले के निवासी हैं। इन पर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी साइबर ठगी के लिए अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। जांच में सामने आया कि इनके तार दूसरे क्षेत्रों के गिरोहों से भी जुड़े हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग (एनसीआरपी) पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसी आधार पर जांच शुरू की गई। पुलिस ने एसबीआई और इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के दो खातों को चिह्नित किया। इन खातों में ठगी की लाखों रुपये की रकम भेजी जा रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एंड्रॉइड फोन और आधार कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान नईम अहमद के रूप में हुई है। वह मोवतिया, थाना डिलारी का निवासी है। दूसरा आरोपी नाजिम रोशनपुर बहेड़ी, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed