{"_id":"623475b2ae979028773bcd05","slug":"two-community-people-clashed-during-holi-procession-in-sambhal-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: होली जुलूस के दौरान भिड़े दो समुदाय के लोग, पथराव में दो घायल, तनावपूर्ण माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: होली जुलूस के दौरान भिड़े दो समुदाय के लोग, पथराव में दो घायल, तनावपूर्ण माहौल
Fri, 18 Mar 2022 05:36 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल।
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Mar 2022 05:36 PM IST
सार
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बवाल की जानकारी की। लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर दो समुदाय के बीच हुए पथराव की जानकारी पर पूरे शहर में हड़कंप मचा नजर आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : उत्तर प्रदेश पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुमा नमाज के वक्त निकल रहे होली के जुलूस के दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव में एक समुदाय के दो लोग घायल हुए हैं। बवाल की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद हालात पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में हिंदू समाज के लोग होली का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोप लगाया के मस्जिद में रंग फेंका है। इस जानकारी के बाद मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हो गए और कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। जुलूस में मौजूद पुलिस कर्मियों ने हालात संभालते हुए आला अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बवाल की जानकारी की। बवाली लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बवाल करने वाले लोग मौके से भाग गए। हिंदू समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं दूसरी ओर दो समुदाय के बीच हुए पथराव की जानकारी पर पूरे शहर में हड़कंप मचा नजर आया।
विज्ञापन