फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two brothers riding a bike injured in a car collision

Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike injured in a car collision
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार शाम स्योहारा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार उस्मान और उसका भाई इस्लाम घायल हो गए। बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र निवासी दोनों भाई ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। दोनों भाइयों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन




बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बुरहानपुर निवासी उस्मान और इस्लाम बाइक से बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के शरीफ नगर में दवा लेने आए थे। शाम के समय दोनों बाइक से घर जा रहे थे। जब दोनों स्योहारा रोड स्थित सुरजन नगर ईदगाह के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक बाइक सवार हवा में उछलकर कार के शीशे से जा टकराया। वहीं दूसरा बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से हादसे में घायल दोनों भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि कार चालक के किसी वाहन को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article