फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two brothers killed the young man by attacking him with scissors and a knife

कैंची व छुरी से हमला कर दो भाइयों ने की युवक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two brothers killed the young man by attacking him with scissors and a knife
डिलारी। (मुरादाबाद) डिलारी थानाक्षेत्र के गक्खरपुर में सोमवार दोपहर दो भाइयों ने कैंची और छुरी से हमलाकर छोटे भाई की हत्या कर दी। छोटे भाई ने अपने हिस्से का मकान बड़े भाइयों को बेच दिया था। आरोप है कि बड़े भाई तय रकम की आधी रकम ही दे रहे थे, जबकि युवक पूरी रकम एक साथ मांग रहा था। इसी विवाद को खत्म करने के लिए प्रधान के घर पंचायत बैठी थी। आरोप है कि आरोपी भाई पंचायत से उठकर चले गए। जैसे ही युवक अपने घर के पास पहुंचा तो उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो भाई और चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के गक्खरपुर गांव में शाहिद का परिवार रहता है। शाहिद के तीन बेटे शमशाद, नौशाद और सबसे छोटा इकबाल (27) था। बताया जा रहा है कि इकबाल ने अपने घर के बंटवारे के दौरान अपने हिस्से की जमीन नौशाद को दे दी थी। रकम एक माह के अंदर देना तय था। उसके बाद ही इकबाल को मकान खाली करना था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को निपटाने के लिए प्रधान पति रईस अहमद के घर पर पंचायत थी। पंचायत में इकबाल अपनी तय रकम को एक मुश्त मांग रहा था, जबकि दोनों भाई एक मुश्त रकम देने के लिए तैयार नही थे। बताया जा रहा है कि पंचायत के बीच में शमशाद और नौशाद उठ कर चले आए थे।
विज्ञापन

पंचायत के सुनाए फैसले के कुछ समय के बाद इकबाल अपने घर जा रहा था। इकबाल जैसे ही अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा। इसी दौरान उस पर कैंची और छुरी से हमला कर दिया। इस हमले में इकबाल घायल हो गया। इस घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। इसी बीच हमलावर मौके से भाग गए। परिजन घायल को लेकर डिलारी स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। परिजन घायल इकबाल को लेकर कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ ठाकुरद्वारा डा. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed