{"_id":"614f7cbf8ebc3e0585183c78","slug":"two-arrested-including-sp-councilor-for-indecency-and-molestation-with-food-security-officer-city-news-mbd40398238","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा अधिकारी से अभद्रता व छेड़खानी में सपा पार्षद समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा अधिकारी से अभद्रता व छेड़खानी में सपा पार्षद समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ अभद्रता और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने सपा पार्षद समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार दोपहर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
बरेली निवासी पीड़ित अधिकारी मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। पीड़ित ने 17 सितंबर को गलशहीद थाने में सपा पार्षद अब्दुल करीम फारुखी के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित अधिकारी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ 17 सितंबर की सुबह गलशहीद क्षेत्र के पुख्ता सराय में अब्दुल करीम फारूखी की डेयरी का लाइसेंस चेक करने गई थीं।
उन्होंने डेयरी के लाइसेंस मांगे तो पार्षद अब्दुल कलीम भड़क गया और उसने महिला अधिकारी से अभद्रता शुरू कर दी। शोर मचाकर अपने अन्य साथी भी मौके पर बुला लिए थे। आरोप है कि भीड़ ने महिला अधिकारी को घेर लिया था। आरोपी पार्षद ने महिला अधिकारी को धमकी दी थी कि उन्होंने यहां आकर लाइसेंस चेक करने की हिम्मत कैसे की है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी पार्षद को पकड़कर थाने ले गई थी, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही उसे छोड़ दिया था।
दो दिन पहले पीड़ित ने एसएसपी बबलू कुमार से मिलकर गलशहीद थाना प्रभारी की शिकायत की थी। एसएसपी की फटकार के बाद पुलिस हरकत मेें आ गई। शनिवार को पुलिस ने मोहल्ला पुख्ता सराय निवासी पार्षद अब्दुल करीम फारूखी और जांच में प्रकाश में पक्की सराय निवासी मोहम्मद हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।