{"_id":"6257155fc2167613ad7ce10c","slug":"two-accused-of-murder-arrested-moradabad-news-mbd42467526","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के जेठ के दो हत्यारोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के जेठ के दो हत्यारोपी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (रामपुर)। लालपुर कलां गांव में प्रधान के जेठ की गोली मारकर हत्या करने और चचेरे ससुर को गोलियां बरसा कर घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वहां से लाते समय शौच के बहाने दोनों ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने लगे। आवाज देने पर भी नहीं रुके तो पुलिस ने फायरिंग की। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने पर उन्हें दबोच लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
मंगलवार को लालपुर कलां की ग्राम प्रधान तबस्सुम के चचेरे ससुर एवं पूर्व प्रधान मोहम्मद हारुन और हारुन के भतीजे (प्रधान के जेठ) वसीम पर घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। वसीम की मौत हो गई थी, जबकि हारुन गंभीर हालत में उपचाराधीन हैं। हारुन के बेटे मोहम्मद अनस की तहरीर पर पुलिस ने दानिश, रियाज, नाजिम, राहत, हारुन, शौकत और जुनैद के साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को दो आरोपियों के दिल्ली तक पहुंच जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंच गई और रात करीब 11 बजे एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों को टांडा थाने ला रही थी। बुधवार की सुबह करीब पौने सात बजे टांडा क्षेत्र के प्रानपुर गांव के पास दोनों आरोपियों ने पुलिस से शौच जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही दोनों आरोपी सब इंस्पेक्टर सतीश और अमित को धक्का देकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। आवाज देने पर भी नहीं रुके तो पुलिस ने फायरिंग की। दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लगी जिससे वे गिर गए। पुलिस दोनों को पकड़ कर रामपुर लाई। जिला अस्पताल में उपचार कराके कोर्ट में पेश किया गया। टांडा कोतवाल गौरव कुमार ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।