फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tube well construction department employee arrested

Moradabad News: पत्नी की आत्महत्या में नलकूप निर्माण विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Tube well construction department employee arrested
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पत्नी की आत्महत्या के मामले में नलकूप निर्माण विभाग के कर्मचारी रवि शर्मा को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को महिला ने सरकारी आवास में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी पति के दूसरी महिला से संबंध थे। जिसे लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
छजलैट के भीकनपुर निवासी भुवनेश चंद्र शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में अपने बहनोई रवि शर्मा और उसके कार्यालय में कार्यरत महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें भुवनेश शर्मा ने बताया कि उसकी बहन पूजा शर्मा की शादी 12 साल पहले रवि शर्मा के साथ हुई थी। पूजा के दो बेटे कुनाल और कुंज हैं। रवि शर्मा नलकूप निर्माण विभाग में वरिष्ठ सहायक है। शनिवार को पूजा शर्मा ने नलकूप कॉलोनी स्थित आवास में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। करीब एक साल से पूजा को उसका पति परेशान कर रहा था। आरोप लगाया कि रवि उसके ही कार्यालय में काम करने वाली महिला से संबंध हैं। एक अप्रैल को आरोपी ने उस महिला के बेटे का जन्मदिन भी अपने घर में ही मनाया था।
विज्ञापन

पूजा कई बार घर बर्बाद होने का हवाला देकर उस महिला को मना किया, लेकिन उसने भी पूजा को धमकी दी। उसने पूजा से कहा कि यदि शांति से रवि के साथ रहती है तो रह, वरना तुझे ही घर से निकलवा दूंगी। पति भी जान से मारने की धमकी देता था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति रवि शर्मा और महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। सोमवार को रवि शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। केस की विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed