फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TTE and passengers fight in Rajdhani Express, unreserved passengers boarded AC coach, uproar over protest

Railways: राजधानी में टीटीई और यात्रियों में मारपीट, एसी बोगी में चढ़े अनारक्षित यात्री, विरोध पर हंगामा

Thu, 20 Feb 2025 11:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 11:45 AM IST
सार

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में अनारक्षित यात्रियों के चढ़ने पर टीटीई और यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। बरेली और मुरादाबाद स्टेशन पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
TTE and passengers fight in Rajdhani Express, unreserved passengers boarded AC coach, uproar over protest
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई व यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं और मामला जीआरपी थाने तक पहुंच गया। घटना मंगलवार देर रात की है। लखनऊ रेलवे स्टेशन से 10 अनारक्षित यात्री राजधानी एक्सप्रेस के एसी-थ्री कोच में चढ़ गए।

विज्ञापन


टीटीई ने इसका विरोध किया तो बहस शुरू हो गई। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। टीटीई की एक यात्री से हाथापाई होने पर बाकी यात्री भी भिड़ गए। वहीं टीटीई की ओर से कोच अटेंडेंट भी मारपीट में शामिल हो गए। कई मिनट तक चली मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आईं।
विज्ञापन


घटना के बाद बरेली स्टेशन पर यात्री उतर गए और उन्होंने टीटीई व ट्रेन स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी। खुद को फंसता देख टीटीई ने भी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरकर यात्रियों के खिलाफ मुरादाबाद जीआरपी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों थानों की पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया। इस बीच मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने बताया कि संबंधित टीटीई असम में तैनात है।

छात्रा से छेड़खानी, घर में घुसकर कपड़े फाड़े
कटघर क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा के साथ दबंगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं पुलिस ने आपसी रंजिश का मामला बताया।

कटघर क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 17 फरवरी की दोपहर वह कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और कपड़े फाड़ दिए।

छेड़खानी करने में मोहल्ले के रहने वाले दो सगे भाइयों सहित चार लोग शामिल हैं। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने सीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कटघर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत करने वाली युवती के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की युवती को पीटकर घायल कर दिया था। उसके साथ छेड़खानी भी की गई थी। घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed