फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   truck operators done national highway jam

ट्रक आपरेटर्स कल से रोकेंगे पेट्रोल - डीजल और  गैस के टैंकर

Tue, 24 Jul 2018 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 24 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
truck operators done national highway jam
truck union
ट्रक आपरेटर्स यूनियन ने घोषणा की है कि बुधवार से पेट्रोेल, गैस और डीजल के टैंकर रोकेजाएंगे। इन सेवाओं केरोकने की घोषणा के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इन आवश्यक सेवाओं की सप्लाई यथावत बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर योजना तैयार की जा रही है। इस बारे में ट्रांसपोर्टरों के साथ पुलिस एवं  प्रशासनिक अधिकारियों की टीम वार्ता करकेहर संभव समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्टरों के इस एलान के बारे में शासन को अवगत करा दिया है। संकेत मिले हैं कि प्रदेश सरकार भी मुख्यालय पर इन सेवाओं को यथावत बनाए रखने के बोर में मंगलवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरडी चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के वाहनों को भी रोका जाएगा।

हम किसी मालवाहक वाहन को नहीं चलने देंगे। सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।  जिले में पहले से ही खाद्य सामिग्री से लदे हुए ट्रकों का आवागमन न होने के कारण कई सामान का संकट होने लगा है। ऐसे में विकल्प तलाशा जा रहा है। जिससे कि भविष्य में खाद्य सामिग्री का संकट न हो और स्थानीय सामान भी दूसरे स्थानों पर आसानी से भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में दिल्ली, हैदराबाद, गुजरात, हिमाचल और मध्य प्रदेश से बड़ी मात्रा में सामान आता है। इनमें मसाले, कपड़ा, प्याज, पपीता, सेब, अननास , केला, नमक और नारियल शामिल है। ट्रकों की हड़ताल से इनकी कमी होने लगी है। क्षेत्र में पैदा होने वाले टमाटर, करेला, लौकी, तोरई, खीरा आलू आदि को बाहर भेजा जाता है। यह सामान क्षेत्र में ही रुक गया है। सब्जियों की कीमतों में गिरावट आनी शुरू हो गई है।


... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed