फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   truck driver murdered in moradabad

ट्रक चालक की हत्या, एसिड से फूंका चेहरा

Sat, 14 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
truck driver murdered in moradabad
संभल में मोहल्ला दीपा सराय के एक ट्रक चालक की मुरादाबाद में नृशंसता से हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद पहचान छुपाने की मंशा से हत्यारों ने उसके चेहरे को एसिड से जला दिया। दो दिन से लापता ट्रक चालक जनी अनवर उर्फ पप्पू की निर्वस्त्र लाश शुक्रवार को कटघर थाना क्षेत्र में पंडित नंगला बाईपास पर खड़े उसी के ट्रक में पड़ी मिली।
विज्ञापन



वारदात के वक्त वह टांडा में धान उतारकर संभल लौट रहा था। ट्रक मालिक की सूचना पर पुलिस को इस वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम कराया। पप्पू के गले पर चोटों के निशान मिले हैं जबकि पूरा शरीर भी नीला पड़ गया था। कटघर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




नृशंसता के साथ मारा गया जकी अनवर उर्फ पप्पू (40) पुत्र जहीर अख्तर नखासा थानाक्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय मछली महल का रहने वाला था। जकी अनवर अपने मोहल्ले के ही फरीद अहमद के ट्रक पर ड्राइवर था। जकी अनवर के भतीजे फैजान अख्तर के मुताबिक, जकी अहमद पांच दिन पहले संभल से अलीगढ़ के लिए माल लेकर गया था। इसके बाद वह अलीगढ़ से ट्रक में धान लाद कर रामपुर के कस्बा टांडा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को धान उतारने के बाद वह संभल लौट रहा था। तब उसने ट्रक मालिक फरीद को फोन कर बताया कि वह करूला में अपने साढ़ूू के घर रुक रहा है। सुबह आएगा। लेकिन अगले दिन भी जकी अनवर संभल नहीं पहुंचा। फरीद ने फोन किया तो कई बार रिंग जाने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई।


इसके बाद ट्रक मालिक ने ड्राइवर और ट्रक की तलाश शुरू की। शुक्रवार शाम पंडित नगला बाईपास से गुजर रहे दूसरे ट्रक चालक ने फरीद को बताया कि उनका ट्रक पंडित नगला में खड़ा है। चालक ने फरीद के कहने पर ट्रक की खिड़की खोलकर देखा तो अंदर जकी अनवर की नग्न लाश पड़ी थी।


जिसके चेहरे को एसिड से जलाया गया था। ट्रक में लाश की खबर मिलते ही कटघर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। सूचना पर जकी अहमद के परिजन भी रोते बिलखते मोर्चरी पर पहुंच गए।



"ट्रक ड्राइवर की हत्या ट्रक के केबिन में ही की गई है। हत्या दो दिन पुरानी है। उसके चेहरे को जलाया गया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात उजागर हो रही है। उसकी लाश ट्रक के केबिन में निर्वस्त्र हालत में मिली है। दो - तीन दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।" -  डा. राम सुरेश यादव, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed