फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck collided with tempo on Agra Highway in Moradabad three people died in this accident

Moradabad Accident: आगरा हाईवे पर ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में दादी-पोते समेत तीन की मौत, सात लोग घायल

Mon, 04 Jul 2022 07:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)।  Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Jul 2022 07:57 PM IST
सार

मुरादाबाद से कुंदरकी जा रहे टेंपो में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलटते हुए पेड़ से टकरा गया। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टेंपो में एक की परिवार के पांच सदस्यों समेत दस सवारियां थीं।

विज्ञापन
Truck collided with tempo on Agra Highway in Moradabad three people died in this accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में सोमवार की दोपहर आगरा नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक ने ओवरटेक करते समय टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दादी-पोते समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर एक टेंपो मुरादाबाद से कुंदरकी के लिए जा रहा था। टेंपो में एक की परिवार के पांच सदस्यों समेत दस सवारियां थीं। बताया जा है कि जब टेंपो कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे स्थित गांव हुसैनपुर के निकट पहुंचा तभी समाने से आ रहे ट्रक के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक किया तो ट्रक का किनारा टेंपो में लग गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलटते हुए पेड़ से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार जायदा (55) पत्नी मोहम्मद निवासी गांव फत्तेहपुर खास थाना मैनाठेर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जायदा के पोते मोहम्मद रजा (5) पुत्र आबिद हुसैन और अनीता रानी (32) पत्नी मंजीत कुमार निवासी गांव माधुपुरी थाना मैनाठेर की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले मोहम्मद रजा की मां अफसाना, चाची आलेमीन पत्नी गालिब और उनका बेटा अरहम, मुन्नी देवी पत्नी शंकर सिंह निवासी गांव मधुपुरी थाना मैनाठेर, छोटी निवासी गांव डोमघर और अफसरी पत्नी जहांगीर निवासी गांव मिलक, सीकरी थाना कुंदरकी घायल हो गईं। इनको भी इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुटने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कार्यवाहक एसओ कुलजीत सिंह ने बताया कि दो महिलाओं व बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed