फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tripel talaq in mid of the road

बीच सड़क पर महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
tripel talaq in mid of the road
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पति ने सड़क पर महिला के साथ मारपीट की और वहीं उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने इस मामले में पति और उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती की शादी डिलारी के गांव ढकिया गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। दहेज को लेकर आये झगड़ा होने लगा। पीड़िता अपने मायके आ गई। इसके बाद से मुकदमेबाजी चल रही है। महिला ने बताया कि वह एक सितंबर को सिविल लाइंस क्षेत्र में दयानंद डिग्री कालेज चौराहे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान वहां आरोपी पति और उसके परिजन के लोग पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। बीच सड़क पर हो रही मारपीट की वजह से अन्य लोग भी जुट गए थे। तब आरोपी पति ने सड़क पर ही महिला को तीन तलाक बोल लिया। इसके बाद आरोपी पति महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed