{"_id":"6593236cf1c038e1280f8ec8","slug":"transporters-suffered-a-loss-of-rs-15-crore-moradabad-news-c-15-1-mbd1034-315025-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चालकों की हड़ताल से ट्रांसपोर्टरों को हुआ डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चालकों की हड़ताल से ट्रांसपोर्टरों को हुआ डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जनपद स्तर के पदाधिकारियों ने कहा कि मुरादाबाद जिले में 80 से 100 ट्रकों को सड़क से दूर रहने के कारण उन्हें दो दिनों में करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।
देश भर में चल रही ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण अधिकांश ट्रकों के चालक घर से ही नहीं आए। जिस वजह से सभी ट्रक खड़े रह गए। एक्सपोर्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शरद चतुर्वेदी ने बताया कि चालकों के हड़ताल की वजह से तीन जनवरी तक ट्रकों का संचालन बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले से कच्चे अनाज (तेल, आटा, बिस्किट आदि) लैंप, पूजा के सामान, गिफ्ट के आइटम, पीतल के सामान आदि देश के विभिन्न जगहों पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि चालकों के हड़ताल की वजह से डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, रूद्रपुर आदि शहरों में सामान भेजा जाता है।