फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   transporter suicide after threats

महिला की धमकियों से परेशान ट्रांसपोर्टर ने मौत को लगाया गले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
transporter suicide after threats
मुरादाबाद। दुष्कर्म के आरोप लगाकर ट्रांसपोर्टर से समझौता करने वाली महिला की धमकियों से आजिज आकर एक ट्रांसपोर्टर ने खुदकुशी कर ली। सुबह परिवार वाले उठे तो कमरे में दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटकता उसका शव देख चीक-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस सुसाइड नोट में लिखे आरोपों और एक तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से भी ट्रांसपोर्टर को मिल रही धमकियों की शिकायत को गंभीरता से न लेने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

कुंदनपुर आनंद नगर निवासी चंद्रप्रताप सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। परिवार में पत्नी और दो बेटे तथा मां हैं। पत्नी सरस्वती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह सभी लोग साथ ही कमरे में सोए थे। बुधवार सुबह पांच बजे वह जागी तो पास के ही कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदे से पति का शव लटका देखा। चीख पुकार सुनकर पड़ोस से लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की पत्नी सरस्वती के मुताबिक मझोला क्षेत्र के मिलन विहार में रहने वाली एक महिला ने उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस और कुछ अन्य लोगों ने समझौता करा दिया था, लेकिन इसके बाद भी महिला ने उसके पति का पीछा नहीं छोड़ा। बार-बार फोन पर धमकियां देती थी। इससे परेशान होकर ही उन्होंने आत्महत्या की है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एक महिला का जिक्र किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में आरोपी महिला से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन घटना के बाद से महिला का फोन नंबर बंद जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह दिन से परेशान थे चंद्रप्रताप
मुरादाबाद। ट्रांसपोर्टर की पत्नी की बहन ने बताया कि चंद्र प्रताप पंद्रह दिन से परेशान थे। उन्होंने इस बारे में परिवार और रिश्तेदारों से भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक महिला परेशान कर रही है। वह दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। उन्हें बार-बार फोन कर टार्चर किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टर ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था। अगर प्रार्थना पत्र दिया होता तो जांच कर कार्रवाई की जाती।
आरोपी महिला का पति जेल में है बंद
मुरादाबाद। जिस महिला पर परेशान करने का आरोप लगाया जा रहा है। उस महिला का पति जेल में बंद है। चंद्र प्रताप के कमरे से सुसाइड नोट के साथ एक तहरीर बरामद हुई है। मझोला थाना प्रभारी को संबोधित इस तहरीर में लिखा है कि ड्राइवर ने उससे 35 हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन बाद में ड्राइवर रुपये देने से इनकार करने लगा। मंडी समिति चौकी में इस मामले में शिकायती पत्र दिया था। ड्राइवर ने तब 25 हजार रुपये वापस करने का वादा किया था। इसी बीच ड्राइवर जेल चला गया था। इसके बाद से ड्राइवर की पत्नी उसे परेशान कर रही है।

सुसाइड नोट में लगाए हैं आरोप
ड्राइवर की पत्नी मुझे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकियां दे रही है। जिससे परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। सुसाइड नोट में महिला और उसके साथियों के नाम और मोबाइल नंबर भी लिखे हैं। कब-कब कॉल आई और कितने समय बातचीत हुई। इसके बारे में भी लिखा गया है। चंद्र प्रताप ने लिखा है कि महिला और उसके साथी पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed