{"_id":"61d49e2e275c916647556191","slug":"transporter-s-brother-strangled-to-death-looted-two-lakhs-city-news-mbd414989193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर के भाई की गला घोंटकर हत्या, दो लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर के भाई की गला घोंटकर हत्या, दो लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार रात को ट्रांसपोर्टर के भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्यारोपी ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में रखे दो लाख रुपये भी लूट कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में चाचा-भतीजे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के बेटे का आरोप है कि एक साल पहले ट्रक को लेकर हुए विवाद की रंजिश में उसके पिता की हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक, कुंदरकी थानाक्षेत्र के रामपुर मैगन उर्फ ईंधनपुर नगला निवासी राजबहादुर का मझोला थानाक्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट का कार्यालय है। राजबहादुर के भाई बलराम सिंह (55) ट्रांसपोर्ट नगर में रहते थे। सोमवार शाम को बलराम सिंह कार्यालय में अकेले थे। जबकि राजबहादुर रतनपुर कलां गए थे। रात करीब आठ बजे बलराम ने अपने भाई राजबहादुर को फोन किया। उन्होंने बताया कि कार्यालय पर अमरोहा जनपद के रजबपुर थानाक्षेत्र के सरकड़ा खजूरी निवासी पप्पू और उसका भतीजा कल्लन आए हैं। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी है। इसी बीच कल्लन ने बलराम से फोन छीन लिया और बोला कि कुछ बातचीत करने आए हैैं। इसके बाद कॉल कट गई। राजबहादुर ने दोबारा कॉल की तो मोबाइल बंद था। इसके बाद राजबहादुर अपने साथी जितेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पप्पू और उसका भतीजा कल्लन और एक अन्य युवक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के जीने से नीचे उतर रहे थे। ट्रांसपोर्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। ट्रांसपोर्टर ने ऊपर जाकर देखा तो बलराम का शव तख्त पर पड़ा था। उनके शरीर और गले पर चोटों के निशान थे। पास में ही चार गिलास, शराब का खाली क्वार्टर और पानी की खाली बोतल पड़ी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए।ट्रांसपोर्टर राजबहादुर ने आरोप लगाया है कि हत्यारोपी ट्रांसपोर्ट कार्यालय में रखे करीब दो लाख रुपये भी ले गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उनके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। बलराम के बेटे अमित ने बताया कि उसके पिता ट्रक चलाते थे। आरोपी पप्पू भी चालक है। एक साल पहले पप्पू से पिता का ट्रक को लेकर विवाद हो गया था। उस विवाद के बाद से ही पप्पू रंजिश रखता है। उसी रंजिश में पप्पू ने अपने भतीजे और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने पप्पू, उसके भतीजे कल्लन और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मझोला के ट्रांसपोर्ट नगर में हत्या की घटना हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक बलराम के बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
- अखिलेश भदौरिया, पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद