फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   transfer of judicial officers

न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
transfer of judicial officers
मुरादाबाद। प्रदेश स्तर पर न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिसकी संस्तुति डिप्टी रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर ने की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद न्यायालय में वर्तमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल कुमार वर्मा का स्थानांतरण जेएससीसी के पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर आजमगढ़ से मनीष कुमार द्वितीय को मुरादाबाद का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में सचिन कुमार दीक्षित पदभार संभालेंगे। नीतिवान निगम का अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर स्थानांतरण किया गया है। मथुरा से अर्चना सिंह एवं अंकित वर्मा कन्नौज से मुरादाबाद सिविल जज जूनियर डिवीजन के रूप में स्थानांतरित किए गए हैं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संध्या चौधरी का स्थानांतरण लखीमपुर खीरी तथा इनके स्थान पर इलाहाबाद से मनीष कुमार प्रथम को भेजा गया है। दुष्यंत शर्मा मुरादाबाद से सिविल जज जूनियर डिवीजन ठाकुरद्वारा बनाए गए हैं। खुशबू चंद्रा को जे एम से अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन बनाया गया है।
अमरोहा जनपद न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में बाराबंकी से कमलापति द्वितीय स्थानांतरित हो कर आए हैं। अरविंद वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन से हटा कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। अमर प्रताप चौधरी को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर के स्पेशल जज प्रकाश चंद्र शुक्ल को एडीजे बनाया गया है। साथ ही चंदौसी संभल कोर्ट में विजय प्रकाश को सिविल जज जूनियर डिवीजन के साथ साथ महिलाओं से संबंधित मुकदमों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed