फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trains passed away on crack track

टूटी पटरी से गुजरीं दो ट्रेनें

Wed, 07 Mar 2018 02:32 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
trains passed away on crack track
टूटी ट्रैक से गुजरी पुष्पुल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद रेल मंडल में पटरी टूटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को फिर काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर और हाला हजरत एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर गईं। ट्रेनों के ड्राइवरों ने झटका महसूस किया तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर रेल संचालन बंद कर ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन किया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन काठगोदाम से मुरादाबाद आ रही थी। रामपुर के पास ट्रेन के ड्राइवर ने झटका महसूस किया। इसके बाद चालक ने ट्रेन की रफ्तार धीमी कर ट्रेन को आगे बढ़ाया। इसके अलावा रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। पटरी टूटी होने की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इसके अलावा बरेली से हाला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन भुज जा रही थी। कांकरठेर और गढ़ मुक्तेश्वर के बीच ट्रेन के ड्राइवर ने झटका महसूस किया। चालक और गार्ड ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके  बाद टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed