{"_id":"5d3e002a8ebc3e6d18102f5f","slug":"trains-late-to-block-city-news-mbd3166901162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक की वजह से जम्मूतवी, राज्यरानी समेत दर्जनों ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक की वजह से जम्मूतवी, राज्यरानी समेत दर्जनों ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर ओएचई लाइन, भारी पटरी बिछाने और सिग्नल पर मरम्मत कामों के लिए छह घंटे के ब्लॉक से ट्रेनों के संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनों के लेट चलने की वजह से यात्रियों के हिस्से में परेशानी आई।
काकोरी से सहारनपुर के बीच रविवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मेगा ब्लॉक की अनुमति बड़ौदा हाउस कार्यालय से मिलने के बाद काकोरी से रोजा, रोजा जंक्शन से बरेली, बरेली से रामपुर, रामपुर से मुरादाबाद और मुरादाबाद से सहारनपुर के बीच विभिन्न मरम्मत के काम अलग-अलग समय अंतराल पर कराए गए।
मंडल पर बड़े पैमाने पर हुए मरम्मत के कामों की वजह से 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी 30-30 मिनट के लिए दिलावरनगर स्टेशन के पास खड़ा रखा गया। यहां सुबह 11.30 बजे से दोपहर ढाई बजे तक पटरी मरम्मत के काम कराए गए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त मुरादाबाद स्टेशन पर 54056 मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर दो घंटा, 55302 काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर एक घंटा, 15211 जननायक एक्सप्रेस एक घंटा, 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 15909 अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, 20505 राजधानी एक्सप्रेस दो घंटा, 12369 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। तयशुदा समय में मरम्मत के कामों को खत्म करने का दावा रेलवे की तरफ से किया गया है।