{"_id":"5763889f4f1c1b144311c805","slug":"trains-late-passenger-upset-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल में रेलवे का सफर यात्रियों के लिए परेशानी भरा रहा। नीरी हाल्ट पर काम कराए जाने के कारण गाड़ियों का संचालन बाधित रहा। वहीं बारिश की वजह से भी ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया रहा। इस दौरान अवध-आसाम, जनसेवा, जननायक समेत कई ट्रेनें लेट रहीं। जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे ट्रेेनों की स्पीड बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए छोटे स्टेशनों पर लूप लाइन बिछाने के अलावा क्रासिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ा रहा है।
जिससे ट्रेनों की छोटी छोटी दूरी पर क्रासिंग की व्यवस्था होने से एक समय में अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन करने के अलावा ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने में सुविधा होगी। इसके लिए गुरुवार को रोजा सीतापुर सेक्शन में नीरी हाल्ट पर लूप लाइन बिछाने का काम किया गया।
सुबह दस से चार बजे तक का ब्लाक लिया। इस दौरान नीरी हाल्ट पर लूप लाइन बिछाने का काम तेजी किया। लेकिन मौसम के चलते लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए। हालांकि काम शुक्रवार और शनिवार को काम जारी रहेगा। जिस में ब्लाक लिया गया उस समय रोजा सीतापुर सेक्शन में बहुत कम ट्रेनों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
पुल की मरम्मत का भी कराया काम
मुरादाबाद। रेलवे ने गुुरुवार को लिए ब्लाक का फायदा उठाते हुए मैलनगंज माहौली के बीच पुल की मजबूती का काम भी किया गया। मैलनगंज माहौली के बीच पुल संख्या 41 लोहे का काफी पुराना पुल है। यहां से ट्रेनों को कम रफ्तार से गुजारा जाता है। ऐसे में पुल की मरम्मत हो जाने से ट्रेनों की रफ्तार कम नहीं करनी पड़ेगी।
बारिश ने भी बढ़ाई परेशानी
मुरादाबाद। बारिश के चलते गुरुवार को ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। बारिश से कुछ जगहाें पर सिग्नल खराब होने से दिक्कत आई। मुरादाबाद में लोधीपुर के नजदीक सिग्नल में खराबी आने के कारण अवध आसाम एक्सप्रेस 50 मिनट खड़ी रही। इसके पीछे आ रही ट्रेनों को भी परेशानी उठानी पड़ी।