फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   train passed away on broken track

टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस, बचा हादसा

Tue, 20 Mar 2018 02:37 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Mar 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
train passed away on broken track
टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन - फोटो : demo pic
सहरसा से अमृतसर जा रही जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को टूटी पटरी से गुजर गई। ड्राइवर ने झटका महसूस किया तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना देे दी। पटरी चटकने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत करने के बाद रेल संचालन शुरू किया। 
विज्ञापन


जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह सहरसा से अमृतसर जा रही थी। सुबह नौ बजे ट्रेन शाहजहांपुर और बंथरा के बीच से गुजर रही थी। इसी बीच चालक ने झटका महसूस किया। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। जानकारी मिलने पर इंजीनियरिंग  विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। साढ़े नौ बजे ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जबकि रहीमाबाद के पास पटरी चटक गई। सुबह  सात बजकर 10 मिनट पर पेट्रोलिंग टीम ने पटरी टूटी देखी थी।
विज्ञापन


पेट्रोल मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना देकर रेल संचालन बंद कर दिया। कुछ ही देर में रेलवे टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रैक की मरम्मत की गई। सात बजकर 35 मिनट पर ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गय्रा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed